Advertisement

सोनभद्र -जनपद के समस्त थानों पर आयोजित किया गया “थाना समाधान दिवस”-

जनपद के समस्त थानों पर आयोजित किया गया “थाना समाधान दिवस”-

क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी पिपरी व क्षेत्राधिकारी घोरावल ने सुनी फरियादियों की समस्याएं-

जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीमों द्वारा गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु दिए गए निर्देश

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

आज दिनांक-13.07.2024 को जनपद के समस्त थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया । क्षेत्राधिकारी नगर डॉ चारु द्विवेदी द्वारा थाना चोपन पर, क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री अमित कुमार द्वारा थाना पिपरी पर व क्षेत्राधिकारी नगर श्री राहुल पाण्डेय द्वारा थाना शाहगंज पर थाना समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया तथा कुछ के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया । साथ ही निर्देशित किया गया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके । इसी क्रम में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने- अपने थानों पर समाधान दिवस का आयोजन कर जनता की समस्याओं को सुना गया ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!