• सूने घर में चोरों ने मेन गेट का कुण्डा तोड़कर किया कांड।
कानपुर देहात। थाना भोगनीपुर पुलिस चौकी देवीपुर के अंतर्गत डीग गांव में 12 जुलाई की रात में हुई चोरी की वारदात। मेरठ जिले में दरोगा पद में तैनात मकान मालिक रामबाबू पुष्कर के भाई गुड्डू ने बताया कि 12 जुलाई की बीती रात में चोरों ने सूने घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिसमें तीन सिलेंडर बैटरा, इन्वर्टर, ग्लाइंडर व इलेक्ट्रॉनिक का अन्य सामान चोरों द्वारा चुरा लिया गया है।मेन दरवाजे के कुंडे को तोड़कर घर में घुसे चोर। मकान के अंदर सभी कमरों के दरवाजे के कुंडा तोड़कर कमरों को खंगाला । किचन के ताले तोड़कर सिलेंडर पार कर दिए हैं । किरायेदार का मोबाइल फोन भी चोरी हुआ है ।
मकान में तीन किरायेदार रहते हैं जिसमें दो छुट्टी पर हैं और तीसरा अपने मित्र के रुम में था। मकान में घटना वाले दिन कोई नहीं था। जब सुबह वह वापस गया तो चोरी की जानकारी मकान मालिक को दी। किरायेदार ने चोरी की घटना की लिखित सूचना पुलिस चौकी देवीपुर में दी है।
Leave a Reply