Advertisement

महाराजगंज, यूपी में बच्चों के साथ आम तोड़ने पर बर्बरता

www.satyarath.com

महाराजगंज, यूपी में बच्चों के साथ आम तोड़ने पर बर्बरता

www.satyarath.com

उत्तर प्रदेश से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां मासूम बच्चों को बगीचे से आम तोड़ने पर इतनी खौफनाक सजा दी गई, जिसे सुनने के बाद आपका खून खौल उठेगा। दरअसल उत्तर प्रदेश के महराजगंज में बच्चे बाग से आम बीनने चले गए, इस बीच बगीचे के मालिक ने बच्चों को कई बार भागया, लेकिन वह फिर भी नहीं माने और आम तोड़ने लगे। इसके बाद बगीचे के मालिक ने तीनों बच्चों को ऐसी सजा दी कि सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के महराजगंज की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में सज्ञांन लिया है। दरअसल आम बिनने पर बगीचे वाले ने उन्हें पेड़ से बांधकर बूरी तरीके से पीटा, इसके बाद उनकी चीखें कोई न सुन पाए इसलिए उनके मुंह में आम ठूंस कर मारा। इस वीडियो के देखने के बाद हर किसी ने गुस्सा जाहिर किया और पुलिस ने इसपर आरोपी के खिलाफ एक्शन लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के चौक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरिहा गुरु गोविन्द राय में महज आम बीनने के आरोप में तीन बच्चों को बगीचे के रखवाले ने तालीबानी सजा दे डाली। बाग के रखवाले ने तीनों बच्चों को पकड़कर उन्हें पेड़ से बांध दिया और उनके साथ मारपीट करने लगा। बच्चे जब पिटाई से रोने लगे तब उनकी आवाज कोई न सुने तो उनके मुंह में आम ठूंस दिए। इतनी पीटाई के बाद बगीचे के रखवाले ने उन्हें धमकी देते हुए दोबरा बगीचे में न आने को कहा।

वहीं इस पूरी घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद तीनों बच्चों की मां ने चौक थाना पहुंचकर आरोपित के खिलाफ तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। इस मामले में थानाध्यक्ष चौक प्रशांत पाठक ने बताया कि मासूमों की पिटाई करने वाले के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है साथ ही उसे जेल भेज दिया गया है। वीडियो में वह बच्चों पर बर्बरता करता नजर आ रहा था। आरोपी पर मारपीट, गाली-गलौज व धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्रदीप शुक्ल

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!