Advertisement

शाहजहांपुर : दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत में बौठा जमालपुर के एक की मौत , एक घायल।

www.satyarath.com

रिपोर्टर – सुशील कुमार यादव

स्थान – खण्डपारी (बण्डा)

तहसील – पुवायां

जिला – शाहजहांपुर

 

दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत में बौठा जमालपुर के भारत की मौत हरदेव घायल।

www.satyarath.com

शाहजहांपुर ,दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने से टक्कर होने से गांव बौठा जमालपुर के रहने वाले पातीराम के 21 वर्षीय पुत्र भारत की मौत हो गई है और हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया है गांव के कुछ लोगों ने बताया कि भारत शुक्रवार को लगभग 2 बजे बण्डा से अपने घर जा रहा था, रास्ते में नभीची रोड़ की बौठा मोड के पास सामने से गांव नारायणपुर गंगा का रहने वाला हरदेव की मोटरसाइकिल से भारत की मोटरसाइकिल टकरा गई, हादसे में भारत और हरदेव गंभीर रूप से घायल हो गए, दोनों को सी०एच०सी० में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने भारत को मृत घोषित कर दिया, पुलिस ने भारत के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हरदेव को निजी अस्पताल में रेफर कर दिया है, भारत तीन भाइयों में मझला था, भारत की मौत पर मां नंदरानी, भाई श्रवण और भगवानदास का रो रो कर बुरा हाल है।।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!