Advertisement

महराजगंज : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने चेहरी तटबंध का निरीक्षण किया।

www.satyarath.com

• कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने चेहरी तटबंध का निरीक्षण किया।

www.satyarath.com www.satyarath.com

महराजगंज में कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बाढ़ नियंत्रण एवं प्रबंधन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सबसे पहले जिले के चेहरी तटबंध गए, जहां हो रहे सुदृढ़ीकरण कार्यों तथा अस्थाई बाढ़ चौकी को देखा।इसके बाद जिले में बाढ़ की तबाही मचाने वाले महाव नाले का निरीक्षण किया।

www.satyarath.com www.satyarath.com

जिलाधिकारी अनुनय झा ने कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही को जिला प्रशासन द्वारा महाव नाले की सफाई और तटबंधों के सुदृढ़ीकरण के लिए कराए गए कार्यों को बारीकी से अवगत कराया।

www.satyarath.com

निरीक्षण के बाद कृषि अनुसंधान एवं कृषि शिक्षा मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि नेपाल की नदियों के पानी के कारण जनपद की नदियों का जलस्तर बढ़ा है,जिससे बाढ़ जैसी हालात उत्पन्न हो गई है।बाढ़ की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

 

सत्यार्थ वेब न्यूज

शिवरतन कुमार गुप्ता “राज़”

Mon.9670089541.

महराजगंज 12/07/024

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!