Advertisement

सोनभद्र – थाना चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने बिना परमिट के अवैध खनिज का परिवहन कर रहे वाहन को किया गया जब्त, वाहन चालक गिरफ्तार-

 

थाना चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने बिना परमिट के अवैध खनिज का परिवहन कर रहे वाहन को किया गया जब्त, वाहन चालक गिरफ्तार-

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों व अवैध खनिज के परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना चोपन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 133/24 धारा- 303(2),317(2) बीएनएस व 4/21 खान एवं खनिज (विकास का विनियमन) अधि0 1957 व 03 लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम में वांछित अभियुक्त वाहन चालक मुजाहीद हुसैन पुत्र इसहाक अली निवासी सोनवार थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली उम्र करीब 36 वर्ष को आज दिनांक 12.07.2024 को समय करीब 05.50 बजे चोपन से गिरफ्तार कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
1.मुजाहीद हुसैन पुत्र इसहाक अली निवासी सोनवार थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली उम्र करीब 36 वर्ष।

वांछित अभियुक्त गण का विवरण –
1.वाहन संख्या UP64BT7497 का स्वामी नाम पता अज्ञात ।
2.क्रेशर प्लांट विक्रम स्टोन वर्क्स बिल्ली मारकुण्डी कोठा टोला डाला का स्वामी नाम पता अज्ञात ।

बरामदगी का विवरण-
1.हाइवा वाहन संख्या UP64BT7497 जिसमें 29.18 घनमीटर डोलो स्टोन गिट्टी लदा हुआ है ।

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण–
1.निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।
2.उ0नि0 सुरेश चन्द्र द्विवेदी चौकी प्रभारी गुरमा थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।
3.का0 सत्यम सरोज चौकी गुरमा थाना चोपन सोनभद्र ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!