अयोध्या : राम जी की नगरी में होगा अखिल विश्व के प्रसिद्ध जादूगरों का सम्मेलन
राम मंदिर में 200 से अधिक नामचीन जादूगर एकत्रित होंगे। एक साथ प्रदर्शन कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएंगे। बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल के भी जादूगर इस प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे। जादूगर आज शाम तक अयोध्या पहुंच जाएंगे। भारतीय जादू कला ट्रस्ट के तत्वावधान में जादूगरों का समागम 13 और 14 जुलाई को रामघाट क्षेत्र स्थित मंत्राप मंडपम में आयोजित होने जा रहा है।
तीन अलग-अलग विधाओं में वैश्विक कीर्तिमान बनाने वाले कार्यक्रम के संयोजक जादूगर कुमार उर्फ इंजीनियर कुलदीप मिश्र ने देते हुए बताया “भारतीय मैजिक कला ट्रस्ट के तत्वावधान में अयोध्या में दो दिवसीय जादू समागम 2024 का आयोजन किया गया है। यह आयोजन 13 व 14 जुलाई को होगा। उन्होंने बताया कि इस आयोजन को लेकर राम संकल्पना ट्रस्ट के अध्यक्ष व बावन मंदिर के महंत वैदेही वल्लभ शरण महाराज के माध्यम से चार महीने पहले पहल की गई थी। इस विषय में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र महासचिव चंपतराय से बातचीत हो गई है। उन्होंने बताया कि जादू समागम में देश भर के सभी प्रतिष्ठित जादूगरों के अलावा श्रीलंका, बंगलादेश और नेपाल के भी जादूगर हिस्सा लेंगे।
ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य भारत को विकसित करना, समाज में फैले जादू के विषयक अन्धविश्वास को दूर करना है। जादूगर कुमार ने कहा “भारत सरकार से निवेदन है कि इस जादू कला को भी अन्य कलाओं की तरह ललित कला का स्तर प्रदान करें। देश भर के गणमान्य जादूगर एक साथ सुबह छह बजे श्री रामलला के दर्शन के उपरांत चमत्कारिक रूप से जादू के माध्यम से श्री रामलला का बैनर प्रकट करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत वैदेही बल्लभ शरण करेंगे। अमृत विचार से बातचीत के दौरान जादूगर जुगनू, सुनील शर्मा, वी सम्राट, अनुभव, अंकुश, विशु आदि मौजूद रहे।
प्रदीप शुक्ल
Leave a Reply