रूपापुर पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल,घायल राहगीर को सौंपे बैग और पैसे
संवाद सूत्र /रूपापुर
रूपापुर चौकी के दो पुलिसकर्मियों ने एक अंजान राहगीर की मदद करके इंसानियत की मिसाल पेश की है।
पाली थाना क्षेत्र के अतरजी निवासी जागेश्वर मिश्रा ने बताया है कि उसका छोटा पुत्र विजय घर से शाम 6 बजे के आसपास अपनी बहन के पास दिल्ली जाने के लिए निकला था।रास्ते मे रूपापुर बस स्टैंड के पास किसी अज्ञात वाहन से उसका एक्सीडेंट हो गया जिससे वह बुरी तरह से जख्मी होकर लावारिस की तरह सड़क पर पड़ा हुआ था।राहगीरों की सूचना पर पहुँचे रूपापुर चौकी के दीवान आरके सिंह व कांस्टेबल मुनेंद्र कुमार ने विजय को एम्बुलेंस से सीएचसी भिजवाकर इलाज करवाया उसके बाद उसका सामान बैग,कपड़े,पैसों का पर्स आदि खोजकर सुबह उसके पिता को बुलाकर सुपुर्द किया।
पुलिसकर्मियों के इस नेक व इंसानियत भरे काम से क्षेत्र में काफी प्रशंशा हो रही है।














Leave a Reply