फिरोजाबाद,खुले नाले में डूबकर मरे कन्हैया कुशवाहा को 5 लाख का मुआवजा दे नगर निगम-सौली
बूढी मां,पत्नी और दो छोटे बच्चों के अलावा कोई पुरुष नही बचा मृतक के घर में
* खुले नाले में गिरकर मजदूर कन्हैया कुशवाहा की मृत्यु हो जाने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र जैन सौली ने परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया
इस मौके पर ओम नगर संत नगर में किराए के मकान में रह रही मृतक कन्हैया कुशवाहा की वृद्ध मां शांति देवी ने बताया कि उनका इकलौता बेटा था हम सब का आखिरी सहारा था जिसकी खुले नाले में गिरकर मौत हो गई है अब घर में कोई कमाने वाला पुरुष ही नहीं है मृतक बेटे की 25 वर्षीय पत्नी श्रीमती बीनू एवं 7 वर्षीय बेटी अनन्या 5 वर्षीय बेटा मयंक है अब घर कैसे चलेगा और घर का किराया कैसे भरा जाएगा इसकी चिंता सता रही है बेटे की बॉडी मिलने के बाद कुछ नेता जनप्रतिनिधि आए थे उन्होंने मुआवजा दिलाने की बात की परंतु अब तक कोई मुआवजा नहीं मिला है
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र जैन सौली ने कहा कि जनप्रतिनिधियों एवं नगर निगम के अफसरों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की बात कही परंतु अब तक मुआवजा नहीं दिलाया गया यह संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं नगर निगम मृतक के परिवार को तत्काल 5 लाख का मुआवजा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत घर और बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी ले प्रशासन ऐसी वह मांग करते हैं
उन्होंने कहा कि 2 वर्ष पूर्व नगर के नाले ढकबाने के लिए समाजसेवियों और जनता ने आंदोलन किया था उसके बाद नगर निगम ने अपनी कार्यकारिणी में शहर के सभी नाले ढकवाने का प्रस्ताव पास किया था परंतु उसके बाद अब तक नगर के नाले ढकने का काम शुरू नही हुआ है अगर नाला ढका हुआ होता तो यह दुर्घटना नहीं होती
उन्होंने कहा कि यह जनप्रतिनिधियों और नगर निगम के अफसर का जनता के साथ छल है आने वाले समय में जनता इनको सबक सिखाएगी
इस मौके पर सुशील यादव अतुल जैन बबलू सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे
Leave a Reply