Advertisement

बीकानेर-वार्डवासियों ने पेयजलापूर्ति के लिए नई पाईप लाइन बिछाने की मांग, उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन

न्यूज चीफ रिपोर्टर रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

कस्बे के वार्ड 18 के मक्का मजीद की गली से अब्बास व्यापारी व हाजी वाजिद बेहलिम की गली वाले इलाके में पानी नहीं आने व नई पाइप लाइन बिछाने की शिकायत लेकर वार्डवासी उपखंड अधिकारी उमा मित्तल को ज्ञापन देने पहुंचे। वार्डवासियों का कहना की वार्डवासियों का कहना की वार्ड में पानी की बहुत बड़ी समस्या बनी हुई है जिसके चलते उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तथा महंगे दामो में टैंकर खरीदने पड़ रहे है इस भीषण गर्मी मे पीने के पानी की समस्या मोहलेवासियो के साथ-साथ पशुओं के लिए भी भी बनी हुई है पार्षद युसुफ चुनगर व आसिफ, पूर्व पार्षद संजय करनाणी, महबूब बहलिम, हाजी बिलाल, जमील बहलिम सहित अनेक वार्डवासियों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर इस इलाके की जमीन में 12 फुट नीचे बीछी लाइन से होने के कारण पानी नहीं आता है जिसके कारण नई पाईप बिछाने की मांग की है। वहीं वार्डवासियों ने लाईन नहीं बिछाए जाने तक टैंकर की व्यवस्था करने की बात कही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!