Advertisement

बीकानेर-श्री छः न्याति ब्राह्मण महासंघ तहसील स्तरीय बैठक हुई आयोजित, बैठक में कार्यसमिति का हुआ गठन

न्यूज चीफ रिपोर्टर रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

श्री छः न्याति ब्राह्मण महासंघ श्रीडूंगरगढ़ तहसील अध्यक्ष आईदान पारीक की अध्यक्षता में आज रविवार को बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में तहसील स्तरीय कार्यसमिति का गठन हुआ। आड़सर के विजय कुमार कोषाध्यक्ष बनाए गए। और इनको मिले यह पद सीताराम सिखवाल बिग्गा बास श्रीडूंगरगढ़, रामनिवास पांडिया कितासर, पवन कुमार पारीक इंदपालसर, रमेश कुमार जोशी सोनियासर, प्रशांत कुमार पुरोहित कालू बास श्रीडूंगरगढ़ को उपाध्यक्ष ज़िम्मेदारी दी गईं। बाबुलाल सारस्वत सेरूणा, गजानन्द पलौड़ धीरदेसर चोटियान, बाबुलाल गुर्जरगोड़ दुलचासर, आईदान सारस्वत, समन्दसर, रविंद्र गुर्जरगोड़ राणासर को मंत्री पद की जिम्मेदारी मिली। तहसील महामंत्री प्रवीण पालीवाल बताया की इस मौके पर सामाजिक एकता एव सामाजिक कार्यक्रमों के बारे में चर्चा हुई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!