Advertisement

लखीमपुर खीरी -मांस खाकर हड्डी फेंकते हैं दूसरे समुदाय के लोग, घर छोड़कर चली गईं मां-बेटी

लखीमपुर खीरी में हिन्दू पलायन -मांस खाकर हड्डी फेंकते हैं दूसरे समुदाय के लोग, घर छोड़कर चली गईं मां-बेटी

लखीमपुर खीरी के थाना फरधान क्षेत्र के गांव ऐटा में दूसरे समुदाय के उत्पीड़न से परेशान होकर मां-बेटी ने शुक्रवार को घर छोड़ दिया। जाने से पहले घर के दरवाजे पर पलायन का पोस्टर भी चस्पा किया। फोटो वायरल होने के बाद पुलिस नींद से जागी और गांव पहुंची, लेकिन तब तक मां-बेटी जा चुकी थीं। महिला का आरोप है कि आरोपी मांस खाकर घर में हड्डी फेंकते हैं और पथराव करते हैं।

ऐटा गांव में रहने वाली सुमन देवी पुत्री परमेश्वर दीन ने एक वीडियो जारी कर मां-बेटी ने कहा कि कुछ लोगों ने घर के पीछे आटा चक्की कारखाना लगाया है। इंजन की धमक से घर की दीवारें हिल गईं हैं। इससे बरसात में घर टपकने लगा है। आरोपी आए दिन मांस खाने के बाद हड्डी और पत्थर घर में फेंकते हैं।

सुमन ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले धर्म विशेष के लोग लगातार परेशान कर रहे हैं। धमकी दे रहे हैं। चार जुलाई को रास्ते में रोककर आरोपियों ने उन्हें थप्पड़ मारा और गांव में न रहने देने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि सात अप्रैल 2024 को थाना फरधान में शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी, लेकिन दरोगा ने उल्टा पीड़िता को ही डरा-धमका कर चुप करा दिया। इसकी शिकायत पूर्व गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी से की तो दरोगा ने उन्हें ही जेल भेज देने की धमकी दी।

पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप 

सुमन ने बताया कि फरधान पुलिस और एसपी खीरी समेत कई लोगों से गुहार लगाई, लेकिन न्याय नहीं मिला। कहीं कोई सुनवाई न होने पर उन्होंने बेटी के साथ शुक्रवार को घर छोड़ दिया। दरवाजे पर पलायन करने का पोस्टर लगा दिया। सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस गांव पहुंची, लेकिन घर बंद मिला। पीड़िता और उसकी मां गांव में नहीं मिलीं।

पुलिस ने फोन करके मां-बेटी को थाने बुलाया, लेकिन पीड़िता थाने आने को राजी नहीं हुई। शाम के समय सुमन ने एक दूसरा वीडियो जारी किया। इसमें इंजन से होने वाली धमक को अपनी समस्या बताया।

एसडीएम सदर अश्वनी कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो मिला था। सीओ सदर और थानाध्यक्ष के साथ स्थलीय निरीक्षण किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!