Advertisement

बीकानेर-BSNL शुरू करेगा ग्रामीण क्षेत्रों में हाई स्पीड इंटरनेट सर्विस बिग्गा गांव से होगी शुरुआत

न्यूज रिपोर्टर मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

श्रीडूंगरगढ़। संचार क्रांति में आगे बढ़ते हुए अब सरकारी कंपनी बीएसएनएल ग्रामीण क्षेत्रों में भी हाई स्पीड इंटरनेट सेवा उपलब्ध करवाने जा रही है।। क्षेत्र के गाँव बिग्गा मे भारत संचार निगम लिमिटेड की भारत फाइबर हाई स्पीड इंटरनेट सेवा जल्द शुरू होने जा रही है जिसमे उपभोक्ता अपने घर/दुकान/व्यवसाय पर हाई स्पीड इंटरनेट का कनेक्शन ले सकेंगे ! इसके लिए 300 MBPS तक स्पीड और अनलिमिटेड डाटा साथ मे लैंडलाइन फोन पर अनलिमिटेड कॉल पूरे भारत में BSNL की हाई स्पीड फाइबर इंटरनेट सेवा के साथ उपभोक्ताओं के लिए 30 से 300 MBPS के प्लान उपलब्ध होगा। जिसमे उपभोक्ताओं को हाई स्पीड इंटरनेट के साथ लैंडलाइन फोन पर अनलिमिटेड कॉल की सुविधा मिलेगी । पुराने लैंडलाइन नंबर को भी दुबारा चालू करवाया जा सकेगा BSNL के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार अब पुराने लैंडलाइन नंबर को BSNL की हाई स्पीड इंटरनेट सेवा के साथ पुनः चालु किया जा सकता है इसके लिये विभाग को आवेदन देना होगा। 10 जुलाई को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बीएसएनएल के डायरेक्टर CFA दिल्ली से सेवा का शुभारंभ करेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!