Advertisement

बीकानेर-श्रीडूंगरगढ़ स्टेट हाइवे सरदारशहर रोड पर हुआ हादसा, एक महिला व एक बाइक सवार हुआ घायल एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी सेवादारो ने पहुचाया उपजिला अस्पताल

न्यूज रिपोर्टर मीडिया रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में लगातार सड़क दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही है आज फिर सरदारशहर रोड पर एक सड़क दुर्घटना हुई है जिसमें दो लोग घायल हो गए । मिली जानकारी के अनुसार तंवर होटल के पास हुई दुर्घटना में सरदारशहर की तरफ से आ रही एक कार से सामने से आई एक बोलेरो कैंपर टक्करा गई और कैंपर के पीछे चल रहा मोटरसाइकिल सवार भी कार से टकरा गया। दुर्घटना की जानकारी मिलने एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसाइटी की क्विक एंबुलेंस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को श्रीडूंगरगढ़ उप जिला अस्पताल लाया गया। घायलो में कार सवार महिला भंवरीकंवर पत्नी करणीसिंह निवासी कोटासर चोटिल हो गई है और आड़सर बास निवासी मोटरसाइकिल सवार बालचंद प्रजापत भी घायल हो गया

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!