फिरोजाबाद : गंगा जमुना की तलहट में पक्षी विहार करते पाए जाते है, सुहागनगरी फिरोजाबाद और सभी पक्षी प्रेमियों के लिए हर्ष विषय है , यमुना किनारे सारस पक्षी देखे जा सकते है, पूरे विश्व में सभी पक्षी या तो कम हो रहे है या विलुप्त हो रहे है लेकिन फिरोजाबाद के यमुना नदी के किनारे पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 40 सारस पक्षी अधिक पाए गए।
पिछले वर्ष वन विभाग के सर्वे में सारस नर और मादा पक्षी की गिनती लगभग 232 थी , इस बार के पक्षी सर्वेक्षण में उनकी गिनती 270 से ऊपर मिली , वन विभाग और पक्षी प्रेमी अत्यंत खुश है , और भी गिनती आने वाले महीनों में बढ़ने की संभावना है ।।