Advertisement

महराजगंज : जिलाधिकारी ने भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

www.satyarath.com

महराजगंज जिलाधिकारी ने भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

satyarath.com satyarath.com महराजगंज भूतपूर्व सैनिकों की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेट्रेट सभागार में बुधवार को आयोजित हुई। जिसमें जिले भर के भूतपूर्व सैनिक,उनकी विधवाएं और उनके आश्रितों की एक – एक समस्याओं को जिलाधिकारी ने गंभीरता से सुना।समस्याओं को तत्काल निदान के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कॉल कर निर्देशित किया।

इस दौरान भूतपूर्व सैनिकों के फसल बीमा,भूमि विवाद,भूमि आवंटन, राजस्व,अवैध अतिक्रमण आदि मामलों को जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने जिलाधिकारी के समक्ष बैठक में प्रस्तुत किया।

satyarath.com satyarath.com जिलाधिकारी अनुनय झा ने साफ तौर से कहा कि सैनिकों का योगदान देश और समाज के लिए अमूल्य है।उनकी समस्याओं का निराकरण जिला प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में से एक है।इसलिए पूर्व सैनिक अपनी समस्याओं के निदान के लिए,कभी भी मेरे समक्ष अपनी समस्या को प्रस्तुत कर सकते हैं।जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल धीरेंद्र राय ने कहा कि सैनिकों की समस्याओं के निदान के लिए जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग मिल रहा है।

सत्यार्थ वेब न्यूज

शिवरतन कुमार गुप्ता “राज़”

Mon.9670089541

महराजगंज 03/07/024

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!