सांसद विवेक बंटी साहू एक्शन मोड में, स्वीकृत कराई सड़को ,पुल पुलियाओं एवं मेडिकल कॉलेज के लिए धनराशी
धनंजय जोशी
पांढुर्णा
सांसद बनते ही बंटी विवेक साहू जिले के विकास के लि ए लगातार सक्रिय हैं और बंटी विवेक साहू व्दारा प्रदेश और केन्द्र *सरकार के विभिन्न मंत्रालयों से स्वयं मिलकर छिंदवाड़ा के विकास के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिलेवासियों को सांसद बंटी विवेक साहू ने अरबो रूपये की सड़को और पुल, पुलियाओं की सौगात प्रदान की हैं। अब ग्रामीण अंचलों में सड़कों का जाल बिछेगा। कई गांव राष्ट्रीय राज्यमार्ग से जुड़ेंगे, सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से जिले के विभिन्न ग्रामीण अंचलों में स्वीकृत हुई सड़कों में ग्राम
लोटिया से अनखाबाड़ी, चाखला, बम्हनी मार्ग लम्बाई 7.30 कि.मी. लागत 18 करोड़ 60 लाख, राष्ट्रीय राज्यमार्ग क्रमांक 347 से राज्य मार्ग क्रं 19 के मध्य व्हाया रोहनाकलां, गुरैया, पीआमा मार्ग पर पुलिया निर्माण कार्य लागत 3 करोड, राजडोंगरी, देवनाला, चाटवा, पिपरपानी, बोरगांव, तिगांव मार्गपर पुलिया निर्माण कार्य लागत 6 करोड, रिधोरा, घोघरीखापा मार्ग पर पुल निर्माण कार्य लागत 6 करोड़, उमरानाला, मोहखेड़, पालाखेड़, सांवरी, मुजावर, मोरडोंगरी, उमरेठ,निर्माण कार्य लागत 6 करोड कन्हरगांव, मूसादेही, रोहना पुरा मार्ग पर पुलिया निर्माण कार्य लागत 3 करोड़ 20 लाख, छिंदी, सोनपुर मार्ग 3.40 कि.मी. लागत 3 करोड़, माहुलझिर, अनहोनी, बंधी मार्ग 6.20 कि.मी. लागत 1 करोड़ 50 लाख, अंजनगांव पहुंच मार्ग 2.60 कि.मी. लागत करोड़ 10 लाख, बाघोड़ा, लोधीखेड़ा मार्ग 7.10 कि.मी. लागत 6 करोड़ 95 लाख, दीघावानी नवेगांव मार्ग 3.00 कि.मी. लागत 3 करोड़, कुंडा, सागर, किरंगीपार, कपूर्दा, सर्रा, घोडावाड़ी मार्ग 12.50 कि.मी. लागत 3 करोड़ 50 लाख, गुरैया, लिखड़ी, लोहारा, तुमड़ा, बाम्हनवाड़ा मार्ग 12.50 कि.मी. लागत 4 करोड़, छिंदवाड़ा, सिवनी राज्य मार्ग क्र. 26 से मोहगांव खुर्द, सांख, साजपानी, मंदरिया, बांसखेड़ा, रमपुरी, मेघदौन, डोला खमरा, लोहारबतरी, निशान जानोजी, नीलकंठीखुर्द, उभेगांव, झिरिया, सारंगबिहरी, उमरानाला, बिछुआ मुख्य मार्ग तक 32.40 कि.मी. लागत 4 करोड़ 17 लाख, सिंगोड़ी, हिवरखेड़ी, मानेगांव, पिपरियागुमानी, अकलमा, खुर्सीपार मार्ग 28.30 कि.मी. लागत 89 करोड़ 40 लाख के सड़को को स्वीकृति मिली।
मेडिकल कालेज के लिए मिला 100 करोड़ का बजट
सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से मेडिकल कालेज के निर्माण के लिए बजट में 100 करोड़ रूपये की राशि आंवटित की गई है। सांसद श्री साहू ने कहा था कि मेडिकल कालेज के निर्माण एवं उन्नयन के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इसको लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भी चर्चा की थी। सांसद बंटी विवेक साहू के सांसद पद की शपथ लेते ही जिले के विकास के लिए बड़ी-बड़ी सौगाते मिलना प्रारंभ हो गई हैं। सांसद बंटी विवेक साहू का कहना है कि छिंदवाड़ा में ऐसा मेडिकल कालेज एक ऐसा हब बनेगा कि छिंदवाड़ा ही नहीं आस पास के जिले के लोग छिंदवाड़ा में ईलाज कराने के लिए आयेंगे। उन्हें नागपुर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। छिंदवाड़ा मेडिकल कालेज को सभी मूलभूत सुविधाओं और आधुनिक सुविधाओं से लैस कराया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि लगातार सांसद बंटी विवेक साहू प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं मंत्रियों से मिलते रहें हैं। सांसद ने कहा कि 45 वर्षों से जिले को छला गया था। अब उसे छलने नहीं देंगे। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में छिंदवाड़ा को आदर्श जिला बनायेंगे की बात कही है। खिरसाडोह मार्ग पर पुलियानिर्माण कार्य लागत 6 करोड कन्हरगांव, मूसादेही, रोहना पुरा मार्ग पर पुलिया निर्माण कार्य लागत 3 करोड़ 20 लाख, छिंदी, सोनपुर मार्ग 3.40 कि.मी. लागत 3 करोड़, माहुलझिर, अनहोनी, बंधी मार्ग 6.20 कि.मी. लागत 1 करोड़ 50 लाख, अंजनगांव पहुंच मार्ग 2.60 कि.मी. लागत करोड़ 10 लाख, बाघोड़ा, लोधीखेड़ा मार्ग 7.10 कि.मी. लागत 6 करोड़ 95 लाख, दीघावानी नवेगांव मार्ग 3.00 कि.मी. लागत 3 करोड़, कुंडा, सागर, किरंगीपार, कपूर्दा, सर्रा, घोडावाड़ी मार्ग 12.50 कि.मी. लागत 3 करोड़ 50 लाख, गुरैया, लिखड़ी, लोहारा, तुमड़ा, बाम्हनवाड़ा मार्ग 12.50 कि.मी. लागत 4 करोड़, छिंदवाड़ा, सिवनी राज्य मार्ग क्र. 26 से मोहगांव खुर्द, सांख, साजपानी, मंदरिया, बांसखेड़ा, रमपुरी, मेघदौन, डोला खमरा, लोहारबतरी, निशान जानोजी, नीलकंठीखुर्द, उभेगांव, झिरिया, सारंगबिहरी, उमरानाला, बिछुआ मुख्य मार्ग तक 32.40 कि.मी. लागत 4 करोड़ 17 लाख, सिंगोड़ी, हिवरखेड़ी, मानेगांव, पिपरियागुमानी, अकलमा, खुर्सीपार मार्ग 28.30 कि.मी. लागत 89 करोड़ 40 लाख के सड़को को स्वीकृति मिली।