न्यूज चीफ रिपोर्टर रामाकांत झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
हजारों छायादार व फलदार पौधों का निःशुल्क वितरण श्रीडूंगरगढ़ में शुक्रवार से जीव जतन ट्रस्ट के धन सहयोग से
क्षेत्र की पर्यावरण व जीव प्रेमी अग्रणी संस्था आपणों गाँव श्रीडूंगरगढ़ SDGH सेवा समिति हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी वृहद स्तर पर पौध वितरण कार्यक्रम जीव जतन जन कल्याण ट्रस्ट कोलकाता के धन सहयोग से किया जा रहा है जिसमे श्रम सहयोगी संस्था के तौर पर जैन युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ के युवा भी साथ रहेंगे है। इस कार्यक्रम के तहत छायादार व फलदार पौधों की करीब 31 किस्मों के करीब 6 हजार पौधे तो यार्ड में उपलब्ध है जो की पुष्कर, सरदारशहर व श्रीडूंगरगढ़ की नर्सरियों से उन्नत किस्म के क्रय किये गए व इनको अब प्रति व्यक्ति दो पेड़ व सार्वजनिक स्थानों जिनमे मंदिर, स्कूल, पार्कों व शमशान के लिए 11 पौधे श्रीडूंगरगढ़ शहरी व ग्रामीण अंचल के लिए दिए जायेंगे इस कार्यक्रम के लिए समिति सेवादार व परिषद के युवा पिछले कई दिनों से लगे हुए है व इस सम्पूर्ण कार्यक्रम के लिए संयोजक रमेश जी राजपुरोहित व सह संयोजक विक्रम जी मालू को नियुक्त किया गया है व सेवार्थ पौधशाला के लिए स्थान शुभकरण जी सुमेरमल जी पुगलिया ने अपना हाई स्कूल रोड़ का प्लॉट उपलब्ध करवाया है वही से सुबह 6 बजे से 10 बजे तक व शाम 5 बजे से 07:30 बजे तक पौध उपलब्धता तक संकल्प पत्र भरवाकर किया जावेगा। सभी इस पर्यावरण को बचाने की मुहिम में सहयोग कर पौधरोपण कर वृक्ष बनाने तक का संकल्प जरूर लेवें प्रयास रहेगा जो जो पौधे लगाने वाले दो वर्ष उनकी सुरक्षा व संरक्षण कर वृक्ष बना देंगे उनको पारितोषिक के तौर पर उनकी मांग के 5-5 उन्नत किस्म के पौधे सर्वे के पश्चात देने के प्रयास किये जाएंगे।



W


















Leave a Reply