Advertisement

बीकानेर-बीकानेर जिले में एकदिवसीय गौशाला संचालक प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम

न्यूज रिपोर्टर मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

बीकानेर जिले में एकदिवसीय गौशाला संचालक प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम

बीकानेर गौशाला संघ के द्वारा बीकानेर जिले की गौशालाओं का प्रशिक्षण जिले की तहसील के अनुसार रखा गया है। इस प्रशिक्षण में बीकानेर गौशाला संघ के विशेषज्ञ जिला गोपालन अधिकारी व तहसील स्तरीय नोडल अधिकारी प्रशिक्षण में भाग लेंगे पशुपालन विभाग बीकानेर के अधिकारी राज्य सरकार की योजनाएं और की रीति नीति पर संवाद करेंगे। सूरजमाल सिह ने बताया कि इस प्रशिक्षण की दिनांक व तहसील अनुसार स्थान निम्न प्रकार रहेगा।

1.श्रीडूंगरगढ़ तहसील क्षेत्र की गौशालाएं – दिनांक- 06 जुलाई 2024, समय- प्रातः 9:30 बजे से, स्थान- वासुदेव गौशाला समिति ऊपनी श्रीडुंगरगढ में आयोजित होगा

2.कोलायत बज्जू क्षेत्र की गौशालाएं- दिनांक- 08 जुलाई 2024, समय- प्रातः 9:30 बजे से, स्थान- देवकीनंदन गौशाला झज्झू कोलायत में आयोजित होगा

3.नोखा पांचू क्षेत्र की गौशालाएं- दिनांक – 09 जुलाई 2024, समय- प्रातः9:30 बजे से, स्थान- श्री सुस्वानी माता गौशाला समिति, सुस्वानी माता मंदिर प्रांगण मोरखाना नोखा में आयोजित होगा

4.खाजूवाला,छतरगढ़,पुगल क्षेत्र की गौशालाएं- दिनांक- 11 जुलाई 2024,समय- प्रातः 9:30 बजे से, स्थान- दंतोर गौशाला खाजूवाला में आयोजित होगा

5.बीकानेर तहसील क्षेत्र की गौशालाएं- दिनांक-13 जुलाई 2024 समय- प्रातः 9:30 बजे से, स्थान-गुसाईं बाबा गोशाला समिति गोसाईसर, जयपुर रोड बीकानेर में आयोजित होगा

6.लूणकरणसर क्षेत्र की गौशालाएं- दिनांक- 15 जुलाई 2024, समय- प्रातः 9:30 बजे से, स्थान- वासुदेव गौ सेवा समिति खियरा सरे बिछरवास लूणकरणसर में आयोजित होगा

संगठन के जिला महामंत्री निरंजन सोनी ने बताया कि इस प्रशिक्षण व संवाद कार्यक्रम के लिए अगर सिंह कोटासर और सत्यनारायण स्वामी श्री डूंगरगढ़ को पूरे जिले की गौशाला में प्रशिक्षण के लिए प्रभारी नियुक्त किया है। यह प्रशिक्षण प्रातः 9:30 बजे से लेकर शाम 4:30 तक चलेगा। पूरे दिन के इस प्रशिक्षण में गोशालाओं से संबंधित समस्त तरह की योजनाओं की जानकारी, गौशालाओं के समस्याओं का समाधान वह गौशालाओं के द्वारा राज्य सरकार को कोई मांग पत्र भेजा जाएगा उसके ऊपर भी चर्चा की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!