Advertisement

बीकानेर-तेज हवाओं के साथ मानसून का हुआ आगाज श्रीडूंगरगढ़ सहित अंचल में हुई बरसात देखे फोटो

न्यूज चीफ रिपोर्टर रमाकांत झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ
प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी हैं। मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी कर रखा है आज श्रीडूंगरगढ़ में तेज हवाओं के साथ अच्छी बारिश हुई जिससे लोगो को आज दिन भर गर्मी व उमस से राहत मिली है। और मौसम खुशनुमा हो गया है।
आसमान में बादल छाए हुए हैं और बादलों की गड़गड़ाह आसमान से लेकर धरती तक सुनाई दे रही है। वहीं आमजन को बारिश के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आज तेज बारिश होने से कस्बे के निचले इलाकों में पानी जमा हो गया तो वहीं मुख्य बाजार की गलियां भी बरसाती पानी से लबालब हो गईं। ग्रामीण क्षेत्र से खरीदारी करने आये ग्रामीणों को भी बाज़ार में जमा गंदे पानी से गुजरना पड़ा। इस बारिश से नगर पालिका की पोल खुलती हुई नजर आ रही है। यहां सफाई का टेंडर नहीं होने से पहले ही व्यवस्था चरमराई हुई है। अब मानसून की बारिश होने के बाद हालात और बद से बदत्तर हो गए हैं। यहां पिछला टेंडर पूरा होने के बाद वापस टेंडर नहीं हुए हैं अस्थाई रूप से नियुक्त अधिकारी संदीप बिश्नोई भी 15 दिन के अवकाश पर चले गए हैं। ऐसे में अब टेंडर होने की कोई गुंजाइश नजर नहीं आ रही है। वहीं पिछले काफी समय से यहां स्थाई अधिशासी अधिकारी नहीं होने से भी कई कार्य लंबित पड़े है।ग्रमीण अंचल लोढेरा, गुसाईसर बड़ा, मणकरासर, रीड़ी, बाना, इंदपालसर सांखलान, तोलियासर, जैतासर, धनेरू, केऊ नई, बिग्गा बास रामसरा, पुदंलसर, ऊपनी, सातलेरा सहित पूरे अंचल में चारों ओर के गांवों में जमकर बरसात हुई है।
मौसम विभाग ने गुरुवार व शुक्रवार को आंधी व बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, नागौर, झुंझुनू, सीकर, हनुमानगढ़, अजमेर, जयपुर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, सवाई माधोपुर, करौली, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, कोटा, बारां, झालावाड़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, सिरोही, राजसमंद व उदयपुर में बारिश व आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है।

देखे श्री डूंगरगढ़ सहित अंचल से बरसात की कुछ फोटो


श्रीडूंगरगढ मुख्य बाजार विजय स्टोर के पास भरा पानी

मुख्य बाजार की गलियो में पानी भरने से रास्ता हुआ बन्द


मुख्य बाजार एस बी आई पोस्ट ऑफिस के पास भरा पानी राहीगर हुए परेशान

गांव बिग्गाबास रामसरा में भी हुई अच्छी बरसात खेतों में भरा पानी

गांव जैसलसर खेतो में भरा पानी

गांव रिड़ी रोही में हुई अच्छी बरसात

उतर दिशा के रास्ते श्रीडूंगरगढ़ अंचल में मानसून का हुआ मंगल प्रवेश

तेज अंधड़ से सातलेरा जीएसएस से कृषि कुओं को विद्युत सप्लाई के तीन नंबर फीडर के कई पोल हुआ धराशाई

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!