Advertisement

बीकानेर-कॉलेजों में प्रवेश की अतिम तिथि बढ़ाई, अब इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन

न्यूज रिपोर्टर मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

कॉलेज में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि में बदलाव कर दिया गया है। पहले छात्रों को प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए तीन जुलाई तक आवेदन कर सकते थे लेकिन प्रवेश की तिथियों में बदलाव के बाद अब दस जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के लिए बीकानेर के सभी महाविद्यालयों में अब तक विज्ञान और कला संकायों में उपलब्ध सीटों से अधिक आवेदन आ चुके हैं, जबकि वाणिज्य में इतने आवेदन भी नहीं है, जितनी सीट उपलब्ध हैं। राजकीय डूंगर कॉलेज के स्नातक नोडल अधिकारी डॉ. एमडी शर्मा ने बताया कि अब तक बीए में 3355, बीकॉम में 433 तथा बीएएसी में 1045 आवेदन आए हैं। वहीं महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में स्नातक नोडल अधिकारी डॉ. अजंता गहलोत ने बताया कि अब तक बीए में 1753, बीकॉम में 124 और बीएएसी में 404 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा पिछले सत्र से शुरू हुए राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर में सीटों से अधिक ढाई सौ आवेदन आ चुके हैं। वहीं राजकीय कन्या महाविद्यालय मुरलीधर व्यास नगर में अब तक महज 84 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

22 जुलाई से पढ़ाई शुरू

पूर्व में जारी कार्यक्रम में परिवर्तन के बाद अब 22 जुलाई से शिक्षण कार्य शुरू होगा। दस जुलाई तक आवेदन करने के बाद तेरह जुलाई तक फॉर्म की जांच होगी। वेटिंग लिस्ट पंद्रह जुलाई को प्रकाशित होगी। एडमिशन वाले स्टूडेंट्स की लिस्ट 19 जुलाई से शुरू होगी और बीस जुलाई को विषय आवंटित होंगे। शिक्षण कार्य 22 जुलाई से शुरू होगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!