Advertisement

बीकानेर-श्रीडूंगरगढ कस्बे के बिगड़े व बदहाल हुए हालात पर पूर्व विधायक के नेतृत्व में विपक्ष ने कलेक्टर व एसडीएम के नाम दिया ज्ञापन

न्यूज चीफ रिपोर्टर रमाकांत झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ
श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है जगह-जगह गंदगी के ढेर पड़े है
घर घर कचरा संग्रहण वाहनों के नहीं आने और सफाई व्यवस्था चरमरा गई है श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में सफाई संसाधनों की कमी व सफाई टैंडर नहीं होने पर कस्बे में अब हालात बिगड़ते जा रहे है 30 जून को टैंडर की बढ़ाई हुई तिथि पूरी हो गई व 3 जुलाई को ईओ 15 दिन की छुट्टी पर चले गए है।तो वहीं बरसात का मौसम है और नगर पालिका द्वारा कोई भी तैयारी नहीं की गई है। ऐसे आज विपक्ष कांग्रेस पार्टी द्वारा शहर के बिगड़े हुए हालत को देखते हुए कलेक्टर व एसडीएम के नाम तहसीलदार राजवीर सिंह को अपना ज्ञापन सोपा और व्यवस्था सुधारने की मांग की गई। इस दौरान पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, विमल भाटी, यूसुफ, संदीप मारू, हीरालाल जाट, दाऊद, प्रहलाद सोनी, मूलचंद स्वामी, मनोज पारख, रमेश बासनिवाल, नंदकिशोर बासनिवाल, प्रकाश दुसाद, अयूब दमामी, मनोज सुथार, राजेश मंडा, देवकिशन जोशी, एकराज हसन, राकेश सिद्ध नंदकिशोर बासनिवाल मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!