Advertisement

अब हर लाभार्थी की बनेगी आभा आईडी

सत्यार्थ न्यूज़ ब्यूरो भीलवाड़ा
अब्दुल सलाम रंगरेज

अब हर लाभार्थी की बनेगी आभा आईडी

एक क्लिक पर मिलेगा मरीज के स्वास्थ्य का डेटा
चिकित्सक को मरीज की पूर्व की बीमारियां को जानने व इलाज में मिलेगी मदद—

भीलवाड़ा जिले में अब तक 4 लाख 71 हजार 932 लाभार्थियों की बन चुकी आभा आईडी

भीलवाडा, प्रदेश में अब अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं को लेकर काफी गंभीर है। सरकार की पहल पर अब किसी भी मरीज की पुरानी बीमारी जांच रिपोर्ट और दवाओं की जानकारी एक क्लिक पर सामने हो, इस उद्देश्य से जिले में मरीजों की आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउन्ट (आभा) आईडी बनाई जा रही है इस आईडी पर अब मरीजों की जिंदगी भर के उपचार की कुंडली बनाई जा रही है। इससे व्यक्ति को अनावश्यक कागजात का रेकॉर्ड अपने पास नहीं रखना पड़ेगा। इसमें डॉक्टर्स को रिपोर्ट दिखाने से लेकर अन्य रिपोर्ट अपलोड कर सकते हैं। इसे एक क्लिक पर डाउनलोड किया जा सकता सकता है। जिले में अब तक 4 लाख 71 हजार 932 लाभार्थियों की आभा आईडी बनाई जा चुकी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!