Advertisement

बीकानेर-चौथे दिन भी धरना रहा जारी, पहुंचे विभागीय अधीकारी, धरनार्थीयों ने दी चक्का जाम की चेतावनी

न्यूज रिपोर्टर नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

132 केवी जीएसएस जाखासर पर आज धरने का चौथे दिन भी जारी है कल बुधवार को विद्युत प्रसारण विभाग से एडिशनल चीफ भीकाराम मेघवाल, सहायक अभियंता मनोज कौशिक, कनिष्ठ अभियंता व ठेका कंपनी अशोका बिल्डकॉन के कर्मचारी धरना स्थल पर आए तथा धरनार्थियों से वार्तालाप की। धरने का नेतृत्व कर रहे तोलाराम जाखड़ ने बताया की ऊर्जा मंत्री एवं मुख्य महाप्रबंधक प्रसारण के नाम श्रीडूंगरगढ़ तहसीलदार को ज्ञापन दिया एवं अगले सोमवार तक धरनार्थियों ने अल्टीमेटम दिया है की कोई सार्थक वार्तालाप नहीं होती है और कार्य शुरू नहीं होता है तो धरना स्थल पर सोमवार को महापड़ाव लगाया जाएगा, ग्रामीण रोड चक्का जाम की जाएगी एवं जीएसएस बाउंड्री का गेट बंद करके ताला लगा दिया जाएगा अंदर सिर्फ चौकीदार को रहने दिया जाएगा। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि हम अतिशीघ्र इलेक्ट्रिक और सिविल दोनों की लेबर लगाकर जल्दी इस कार्य को पूर्ण करवाएंगे। लेकिन धरनार्थियों ने मौक़े पर लेबर, मेटेरियल डलवाने तथा दो महीने मे काम पुरा करने की मांग की और तब तक धरना जारी रहेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!