ब्रेकिंग न्यूज़

सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथसीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस, तो बिल्कुल न करें अनदेखा! हो सकता है 5 समस्याओं का शुरुआती संकेत22 मई 2025 गुरुवार आज का पंचांग व राशिफल और जानें कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रिड़ी के साथलुधियाना में ताजपुर रोड पर आग का तांडव, इलाका निवासियों में मचा हड़कंपराजीव गांधी की पुण्यतिथि पर भानुप्रतापपुर विधायक निवास में श्रद्धांजलि सभा आयोजितदुसारणा गांव के श्रीकृष्णा गौशाला में सात दिनों से चल रही संगीतमय श्रीमद भागवत कथा की बुधवार को विधिवत पूर्णाहुति हुई। दानदाताओं का किया सम्मान, आज रात्रि होगा एक शाम गौमाता के नाम विशाल जागरणकोयलीबेड़ा और हाटकर्रा में लगाया गया समाधान शिविर शासन की योजनाओं का लाभ लेने ग्रामीणों से अपीलगौरेला पेंड्रा मरवाही के नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी का किया गया स्वागत और पूर्व को दी गई विदाई,यूथ कांग्रेस कार्यालय में भूत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की श्रद्धांजलि सभा की आयोजित, कार्यकर्ताओ ने दी श्रद्धांजलीश्री गोपाल गौशाला दुलचासर में भामाशाहों ने बढ-चढ़कर गौसेवायुक्तियुक्तकरण से न तो स्कूल बंद होंगे और न ही पद समाप्त होंगे,नारद जयंती पर श्री त्रिवेदी का आत्ममंथनात्मक संबोधनबोबी की मशरूम क्रांति: ग्रामोत्थान परियोजना से मिली आत्मनिर्भरता की नई उड़ानग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्नRBSE बोर्ड 12वीं रिजल्ट कल होंगे जारी, जानिए कैसे करें चेक

बीकानेर-4 जुलाई 2024 गुरुवार आज का पंचांग व राशिफल और जानें कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रिड़ी के साथ

BAN029381

😊 Please Share This News 😊


Ramakant jhanwar
Spread the love

न्यूज रिपोर्टर नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ

पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है!शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है !पंचांग में सूर्योदय सूर्यास्त, चद्रोदय-चन्द्रास्त काल, तिथि, नक्षत्र, मुहूर्त, योगकाल, करण, सूर्य-चंद्र के राशि, चौघड़िया मुहूर्त दिए गए हैं!

आज का पंचांग

चोघडिया, दिन
शुभ 05:47 – 07:30 शुभ
रोग 07:30 – 09:14 अशुभ
उद्वेग 09:14 – 10:58 अशुभ
चर 10:58 – 12:41 शुभ
लाभ 12:41 – 14:25 शुभ
अमृत 14:25 – 16:09 शुभ
काल 16:09 – 17:52 अशुभ
शुभ 17:52 – 19:36 शुभ
चोघडिया, रात
अमृत 19:36 – 20:52 शुभ
चर 20:52 – 22:09 शुभ
रोग 22:09 – 23:25 अशुभ
काल 23:25 – 24:41* अशुभ
लाभ 24:41* – 25:58* शुभ
उद्वेग 25:58* – 27:14* अशुभ
शुभ 27:14* – 28:31* शुभ
अमृत 28:31* – 29:47* शुभ
(*) समय आधी रात के बाद, लेकिन अगले दिन के सूर्योदय से पहले

आज का राशिफल

🐐-मेष राशि: कल आपके कार्यों में कुछ विलंब हो सकता है,लेकिन शत्रु पराजित होंगे और व्यापार का विस्तार होगा मित्रों का सहयोग मिलेगा और आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी हालांकि,संतान की चिंता और रिश्तेदारों से मिलने की संभावना बनी रहेगी कार्यक्षेत्र में अति उत्साहित होने से बचें!

🐏-वृषभ राशि: कल आपके लिए आर्थिक लाभ का दिन साबित हो सकता है!मानसिक परेशानियों में कमी आएगी और स्वास्थ्य में सुधार होगा परिवार की समस्याओं का समाधान मिलेगा दिनचर्या में योग और व्यायाम को शामिल करने से लाभ होगा!प्रियजन और मित्र से मुलाकात होगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा और नए फायदे प्राप्त होंगे!

👫-मिथुन राशि: कल का दिन आपके लिए बेहद व्यस्त रहने वाला है. कार्यों को पूर्ण करने में कठिनाई हो सकती है और उच्च अधिकारियों से मतभेद हो सकते हैं, इसलिए वाणी में संयम बनाए रखें साझेदारी में व्यापारिक लाभ प्राप्त होगा पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और पिता का सहयोग प्राप्त होगा!

🦀-कर्क राशि: कल का दिन आपके लिए व्यापार में धनलाभ का संकेत दे रहा है!परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा और प्रॉपर्टी पर धन खर्च हो सकता है शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी और घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा कार्यक्षेत्र में उत्साह बना रहेगा और निर्माण कार्य में प्रगति होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा!

🦁-सिंह राशि: कल का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है, क्योंकि मित्रों से मतभेद होने की संभावना है! व्यापार को लेकर चिंता बनी रहेगी, लेकिन आय के अन्य स्रोतों से लाभ होगा कार्यक्षेत्र में उत्साह बना रहेगा और कार्य में मन लगेगा आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे और संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा!जिससे दिन सुखद रहेगा!

👱-कन्या राशि कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. दैनिक कार्यों में विलंब होगा, लेकिन व्यापार में साझेदारी से लाभ मिलेगा मेहमानों के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा और कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी धन लाभ के साथ-साथ अकस्मात व्यय भी हो सकता है!जिससे आर्थिक स्थिति पर ध्यान देना होगा!

⚖️-तुला राशि: आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन दैनिक कार्यों में सफलता मिलेगी परिवार में विवाद की संभावना है और धन खर्च हो सकता है व्यापार में आंशिक लाभ मिलेगा समस्याओं से राहत मिलेगी और कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम आएंगे. सहकर्मियों से मदद प्राप्त होगी, जिससे मनोबल ऊंचा रहेगा

🦂-वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा, लेकिन किसी खबर से मन विचलित हो सकता है. धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी. पराक्रम में वृद्धि होगी, हालांकि परिजनों की समस्या बनी रहेगी. अच्छे कार्यों में धन खर्च होगा और भूमि-वाहन का सुख प्राप्त होगा, जिससे मनोबल ऊंचा रहेगा.

🏹-धनु राशि: आज का दिन व्यर्थ की भागदौड़ में बीतेगा, लेकिन आप अपने पारिवारिक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वाह करेंगे अधिक परिश्रम करना पड़ेगा, लेकिन कार्य में उत्साह बना रहेगा धन आगमन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं फिर भी सकारात्मक विचारों में वृद्धि होगी परिवार में आपसी प्रेम बना रहेगा और निर्माण कार्य में प्रगति होगी, जिससे भविष्य के लिए मजबूत आधार बनेगा!

🐊-मकर राशि: कल का दिन आपके लिए सफलता का रहेगा, विशेष रूप से कार्यक्षेत्र में व्यापार में लाभ की स्थिति सामान्य बनी रहेगी आप परिवार के साथ बाहर घूमने का आनंद लेंगे, जिससे रिश्तों में मिठास बढ़ेगी भूमि में निवेश करना आपके लिए लाभदायक साबित होगा परिवार में किसी सदस्य को संतान सुख की प्राप्ति होगी, जिससे खुशियों का माहौल बनेगा साथ ही, आप आय के अन्य स्रोतों के बारे में भी विचार करेंगे,जो भविष्य में आर्थिक स्थिरता प्रदान कर सकता है!

🍯-कुम्भ राशि: कल का दिन आपके लिए पारिवारिक सुख और समृद्धि लाने वाला होगा संतान सुख की खुशखबरी मिल सकती है कार्यक्षेत्र में आपको प्रगति का अच्छा मौका मिलेगा आपकी धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी और शिक्षा में भी उत्तम अवसर हो सकता है!व्यापार में भी अच्छा प्रदर्शन रहेगा लेकिन धन का व्यय समझे-समझाए बिना न करें आपका मन कार्य में लगा रहेगा और आप कार्य में व्यस्त रहेंगे!

🐬-मीन राशि: आज व्यापार में आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है और शायद ही अप्रत्याशित कुछ अच्छी खबरें मिलें ग्रहों के समय-समय परिवर्तन से यात्रा के अवसर और सामाजिक कार्यों में व्यस्तता की संभावना है!आपके पेशेवर प्रयास सफलता लाएंगे संपत्ति में निवेश खुशी और लाभ ला सकते हैं!समग्र रूप से आपका स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा

गुरुवार की आरती, ओम जय बृहस्‍पति देवा, इस आरती से घर में बढ़ेगी धन सपंत्ति,गुरु होंगे मजबूत गुरुवार को गुरु बृहस्पति की आरती परिवार सहित सभी श्रद्धालुओं को गानी चाहिए। पुराणों में बताया गया है कि गरुवार के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं जो भगवान विष्णु के ही अंश हैं। जो व्यक्ति गुरुवार के दिन भगवान बृहस्पति की आरती मन को लगाकर गाता है उन दुख और कष्ट गुरु बृहस्पति दूर कर देते हैं।
ओम जय बृहस्पति देवा, प्रभु जय बृहस्पति देवा। भगवान बृहस्पति भगवान विष्णु के ही रूप हैं। इन्होंने ही देवताओं के कल्याण के लिए बृहस्पति का रूप धारण किया और देवताओं के गुरु बने। हर गरुवार को जो लोग भगवान बृहस्पति की पूजा करते हैं और इन्हें घी का दीप दिखाकर परिवार सहित यह गुरुवार की आरती गाते हैं, कहते हैं कि उन पर गुरु बृहस्पति बड़े प्रसन्न होते हैं। ज्योतिष शास्त्र में देव गुरु बृहस्पति को शुभ ग्रह बताया गया है जो धर्म, धन, सुख और परिवार में आनंद प्रदान करते हैं। गुरुवार को गुरु बहस्पति की भगवान विष्णु की प्रतिमा या तस्वीर सामने रखकर पूजा कीजिए और केले का जड़ को दूध से सींचे साथ ही चले की दाल का प्रसाद अर्पित करके इस आरती का गायन करें।

बृहस्पति देवता की आरती

ओम जय बृहस्पति देवा, जय जय बृहस्पति देवा।
छिन-छिन भोग लगाऊं, कदली फल मेवा।।
ओम जय बृहस्पति देवा।। प्रभु जय बृहस्पति देवा।
तुम पूर्ण परमात्मा, तुम अंतर्यामी।
जगतपिता जगदीश्वर, तुम सबके स्वामी।।
ओम जय बृहस्पति देवा।। प्रभु जय बृहस्पति देवा।
चरणामृत निज निर्मल, सब पातक हर्ता।
सकल मनोरथ दायक, कृपा करो भर्ता।।
ओम जय बृहस्पति देवा।। प्रभु जय बृहस्पति देवा।
तन, मन, धन अर्पण कर, जो जन शरण धरे।
प्रभु प्रकट तब होकर, आकर द्वार खड़े।।
ओम जय बृहस्पति देवा।। प्रभु जय बृहस्पति देवा।
दीनदयाल दयानिधि, भक्तन हितकारी।
पाप दोष सब हर्ता, भव बंधन हारी।।
ओम जय बृहस्पति देवा।। प्रभु जय बृहस्पति देवा।
सकल मनोरथ दायक, सब संशय टारो।
विषय विकार मिटाओ, संतन सुखकारी।।
ओम जय बृहस्पति देवा।। प्रभु जय बृहस्पति देवा।
जो कोई आरती तेरी प्रेम सहित गावे।
हे गुरु मन को लगाके गावे।
कष्ट हरो तुम उनके, मन इच्छित फल पावे।
ओम जय बृहस्पति देवा।। प्रभु जय बृहस्पति देवा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

MORE STORIES

Live AajTak TV

वोट जरूर करें

क्या भारत को पाकिस्तान पर हमला करना चाहिए

View Results

Loading ... Loading ...

विज्ञापन बॉक्स

[Rich_Web_Slider id="1"]

RASHIFAL

LIVE CRICKET

WEATHER UPDATE

+38
°
C
High:+41
Low:+31
Wed
Thu
Fri
Sat
[covid19-country-updates country=IN country_list=0 layout=3 label="India Covid19 Data" colors="#d80027,#0052b4"]

Stock Market Update

Panchang

LIVE FM

    [Rich_Web_Slider id="1"]
    error: Content is protected !!