Advertisement

भूमाफियाओं ने करीब 220 का वन भूमि पर कियाअतिक्रमण, विभाग ने की त्वरित करवाई

http://satyarath.com/

बारां राजस्थान
राज सुमन

भूमाफियाओं ने करीब 220 का वन भूमि पर कियाअतिक्रमण, विभाग ने की त्वरित करवाई

केलवाड़ा :- केलवाड़ा रेंज क्षेत्र में मानसून आते ही भू माफिया सक्रिय हो गए हैं। भू माफिया एवं वन भूमि एवं चारागाह भूमि पर रोज नए-नए अतिक्रमण हो रहे हैं. ऐसा नहीं है कि जिम्मेदारों को इसका पता नहीं हो सब कुछ जानकार मुक दर्शक बन सारा नजारा देख रहे हैं। राजनीतिक संरक्षण होने के कारण विभाग के अधिकारी उनके सामने बोना साबित हो रहे हैं. ऐसा ही मामला बुधवार को सामने आया जहां पर ओंडा खारा गांव के पास स्थित प्लांटेशन पर बड़ी संख्या में स्त्री पुरुष वन भूमि पर कब्जा करने की नीयत से हकाई शुरू कर दी। जैसे ही इसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों को मिली मौके पर जाकर इसका विरोध किया तो भू माफियाओं ने लाठी डंडे और पत्थर बरसाना शुरू कर दिया इस दौरान एक ग्रामीण चोटिल हो गया। पीड़ित ग्रामीण ने उक्त भूमाफियाओं के खिलाफ नामजद केलवाड़ा थाने में मामला दर्ज करा दिया. वही दूसरी ओर सूचना के बाद क्षेत्रीय वन अधिकारी दीपक चौधरी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से संवाद किया। साथ क्षेत्रीय पदाधिकारी दीपक चौधरी ने वक्त वन भूमि पर कार्रवाई करते हुए टिंचे खोदना शुरू कर दिया एवं कारवाही जारी है

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!