Advertisement

बीकानेर-Infection In Rainy Days: बारिश के मौसम में जल्दी फैलता है इंफेक्शन, इन चीजों से रहें दूर

न्यूज रिपोर्टर मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ

बदलते मौसम में बच्चे वायरल फीवर के चपेट में जल्दी आते हैं। बच्चों का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। बच्चों को बदलते मौसम की बीमारियों से बचाने के लिए कुछ चीजों का ध्यान रखा जाना चाहिए। ऐसे मौसम में सबसे ज्यादा जरूरी यह होता है कि बच्चों की डाइट और साफ-सफाई का ख्याल रखा जाए।

हेल्थ डेस्क

-Viral Infection: बारिश के मौसम में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में बच्चों का विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए। इस मौसम में सर्दी, खांसी, बुखार की आशंका अधिक होती है। वहीं, बाहर के खानपान और दूषित पानी पीने से टाइफाइड होने का खतरा रहता है। इस मौसम में बच्चों को निमोनिया भी हो सकता है। इन बीमारियों से बचाव के लिए बच्चों को फ्लू और निमोनिया की वैक्सीन अवश्य लगवानी चाहिए। इसे लगवाने में लापरवाही बिल्कुल भी नहीं बरतनी चाहिए।

घर का पौष्टिक आहार खिलाएं

-वहीं, बारिश में पानी एकत्रित होने के कारण डेंगू, मलेरिया का भी खतरा रहता है। इससे बचाव के लिए अपने घर और आसपास कहीं भी पानी एकत्रित नहीं होने दें, क्योंकि इसमें मच्छर पनपते हैं। यदि घर में कोई व्यक्ति बीमार है, तो बच्चों को उनके संपर्क में ना आने दें, इससे बीमारी फैलने की आशंका रहती है। बच्चों को खासकर इस मौसम में बाहर का बिल्कुल भी खाने नहीं दें। घर का पौष्टिक आहार उन्हें खिलाएं।

विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें

-पानी भी फिल्टर या फिर उबालकर ही पीने के लिए देना चाहिए। बच्चा यदि बीमार हो रहा है, तो उसे विशेषज्ञ को अवश्य दिखाना चाहिए। बच्चों की हड्डी की मजबूती के लिए उन्हें सुबह के समय धूप में अवश्य रहने दें। इससे विटामिन डी की कमी पूरी होती है। बच्चों को वर्षा में भीगने से भी बचाना चाहिए। अगर वे भीग भी जाएं, तो तुरंत उनके कपड़े बदल दें। वरना उन्हें फंगल इंफेक्शन का खतरा रहता है। वर्षा के मौसम में बच्चों का खास ध्यान रखें।

डिस्क्लेमर

-यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है,पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!