Advertisement

बीकानेर-अच्छे एवं नैक कार्यो के लिए धन की कमी नहीं – श्रीगोपाल राठी

न्यूज रिपोर्टर मिडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ

अच्छे एवं नैक कार्यो के लिए धन की कमी नहीं – श्रीगोपाल राठी

हल्दीराम हार्ट हॉस्पिटल बीकानेर में महापुरुष समारोह समिति ने प्रदान किए फ्रीज

बीकानेर,श्रीडूंगरगढ़ 2 जुलाई 2024,महापुरुष समारोह समिति, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा हल्दीराम हार्ट हॉस्पिटल बीकानेर के डॉ दिनेश चौधरी के आग्रह पर 2 फ्रीज दवाई सुरक्षित रखने एवं मरीजों की सुविधा हेतु प्रदान किए गए । मंत्री सुशील सेरडिया ने बताया कि स्वर्गीय गोविन्द कुमार जी करवा श्रीडूंगरगढ़ की स्मृति में धर्मपत्नी श्रीमती आशा देवी एवं उनके पुत्रों संजय कुमार, शरद कुमार करवा द्वारा एवं स्वर्गीय शोभाचन्द जी प्रजापत श्रीडूंगरगढ़ की स्मृति में धर्मपत्नी सम्पत देवी एवं उनके पुत्रों द्वारा आर्थिक सौजन्य उपलब्ध करवाया गया । इस अवसर पर हल्दीराम हार्ट हॉस्पिटल के विभागाध्यक्ष डॉ पिन्टू नाहटा ने कहा कि संस्था समय समय पर पीबीएम हॉस्पिटल एवं इसकी अधीनस्थ शाखाओं में सुविधाओं में सुधार हेतु सतत प्रयत्नशील है । जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग एवं पीबीएम प्रशासन संस्था का बहुत बहुत आभारी है । संस्थाध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में आमजन को बेहतर सुविधाएं मिले । अच्छे एवं नैक कार्यो के लिए धन की कमी नहीं । संस्था चिकित्सा के क्षेत्र में दानदाताओं, भामाशाहों के सहयोग से द्रुत गति से कार्य कर रही है । सीनियर प्रोफेसर डॉ दिनेश चौधरी, डॉ सुनील बुडानिया, डॉ आर. जी. कुमावत ने संस्था द्वारा समय समय पर सहयोग एवं दानदाताओं का आभार जताते हुए समिति के जन कल्याणकारी कार्यो की प्रशंसा की । इस अवसर पर कार्यक्रम में दानदाता परिवार के संजय कुमार करवा, डॉ कृष्णा प्रजापत एवं संस्था के तिलोकचंद गहलोत, बनवारीलाल राठी, सौरभ कुमार राठी एवं नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहे ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!