Advertisement

महराजगंज : दो दिन से हो रही से मौसम हुआ खुशनुमा ।

www.satyarath.com

तू इस तरहां मेरे साथ बेवफ़ाई कर…की तेरे बाद मुझे कोई बेवफ़ा ना लगे…

तुम्हारे शहर का मौसम भी बड़ा ही सुहाना लगे।

मैं एक शाम जरा सा चुरा लूं,अगर तुम्हें कहीं बुरा न लगे।।

तुम्हारे बस में अगर हो तो,भूल जाओ अब मुझे।

तुम्हें भुलाने में शायद मुझे तो ज़माना लगे।।

जो डूबना है तो इतने सुकून से डूबो…।

…कि आस-पास की लहरों को भी कोई पता न लगे।।

वो फूल जो मिरे दामन से हो गए मंसूब।

ख़ुदा करे उन्हें बाज़ार की हवा न लगे।।

न जाने क्या है किसी की उदास आंखों में।

वो मुंह छुपा के भी जाए तो बेवफ़ा न लगे।।

तू इस तरह से मिरे साथ बेवफ़ाई कर।

कि तेरे बाद मुझे कोई बेवफ़ा न लगे।।

तुम आंख मूंद के पी जाओ ज़िंदगी ‘क़ैसर’।

कि एक घूंट में मुमकिन है बद-मज़ा न लगे

satyarath.com

*महराजगंज* मानसून की पहली बारिश इधर दो – तीन दिन पूर्व से हो रही है, कहीं बूंदा बांदी के साथ हल्की गरज चमक तो कहीं तेज बारिश की शुरुआत हो चुकी है।मंगलवार की आधी रात के बाद काले काले बदरा झूम के बरसे।

इससे उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत तो मिली ही,साथ ही किसानों के मुरझाए चेहरे भी खिल उठे हैं।मंगलवार को किसानों की टोली धान की रोपाई करते सिवान में मौजूद है।धान की रोपाई करते खेतों में महिला एवं पुरुषो द्वारा मंगल गीत एवं किसानी गीत की आवाज लोगों को भाव विभोर कर दे रही है।कहीं दो बैलों की जोड़ी से खेत की जुताई तो कहीं ट्रैक्टर से।हर कोई कोई अपने अपने खेतों को सजाने संवारने में जुटा हुआ है।चारो ओर (सिवान में) धान की हरियाली देख मन – मयूर की तरह नाच रहा है,मन – खुशी से झूम रहा है।हर छोटा – बड़ा किसान क्या हर कोई सिवानों में ही दिख रहा है।

मंगलवार की आधी रात के करीब तीन बजे से शुरू हुई बारिश सुबह करीब 5 बजे तक होती रही।उधर,मौसम वैज्ञानिकों ने भी दो से तीन दिन में मानसूनी बारिश के होने का अनुमान भी जताया था।जो बिल्कुल सत्य साबित हुआ।

satyarath.com

मंगलवार की सुबह की बारिश के बाद मौसम खुशनुमा होने के साथ,मौसम शुष्क हो गया।हर कोई गर्मी से राहत महसूस कर ठंड का एहसास किया।

satyarath.com

मंगलवार की रात करीब दो बजे काली घटाओं ने आसमां को अपनी आगोश में ले लिया। देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई।

करीब दो घंटे तक झमाझम बारिश हुई।ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहर के कुछ हिस्सों में रात में बिजली कटौती से लोग परेशान भी नजर आए,जिससे लोग छत पर सोए। ऐसे में झमाझम बारिश शुरू होने पर उन्होंने इसका जमकर आनंद लिया। सुबह पांच बजे तक लगातार बारिश होती रही।

satyarath.com

आधे घंटे के लिए बारिश रुकी तो बच्चों ने स्कूल जाने की तैयारी शुरू कर दी। इसके बाद 6.30 से दोबारा बारिश शुरू हो गई।

सत्यार्थ वेब न्यूज

शिवरतन कुमार गुप्ता “राज़”

महराजगंज 02/07/024

Mon.9670089541.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!