न्यूज चीफ रिपोर्टर रमाकांत झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ
सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ। कल से तीन नए कानून लागू हो गए नए कानून लागू होने के बाद श्रीडूंगरगढ़ पुलिस द्वारा आज बीएनएसएस प्रकिया के तहत पहली कार्रवाई की गई। कार्यवाहक थाना अधिकारी धर्मपाल की टीम द्वारा आज पहली कार्रवाई की गई जिस पर आरोपी सुशील कुमार पुत्र मोहनलाल को दबोचा गया आरोपी मुख्य बाजार गांधी पार्क के पास पर्ची-सट्टा चला रहा था पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा जिस पर कांस्टेबल अनिल कुमार ने आरोपी को दौड़कर दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से 540 रूपए सट्टा पर्ची मोबाईल व पैन जब्त किया गया इस पूरी प्रक्रिया की विडियोग्राफी की गई है। पुलिस टीम में एसएचओ धर्मपाल कांस्टेबल लेखराम अनिल कुमार ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
बीकानेर-श्रीडूंगरगढ पुलिस की कार्रवाई पर्ची – सट्टा चलाते एक युवक गिरफ्तार की गई वीडियोग्राफी


















Leave a Reply