न्यूज रिपोर्टर नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ
अट्टा सट्टा व दहेज़ प्रताड़ना सामाजिक बुराई है तथा इससे कई परिवार उजड़ जाते है। ऐसा ही एक मामला कस्बे के कालू बास से सामने आया है। बता दे की भारती पुत्री जगदीश ब्राह्मण ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाते हुए अपने पति मनोज कुमार, ससुर हड़मानाराम, सास काशी देवी के खिलाफ़ दहेज़ प्रताड़ना का आरोप लगाया। परिवादिया ने जानकारी देते हुए पुलिस को बताया की 10 फरवरी 2023 को उसका विवाह मनोज के साथ हुआ तथा परिवादिया के भाई शिवप्रसाद का विवाह 11 फरवरी को मनोज की बहन अम्बिका के साथ हुआ था। विवाह के दौरान परिवादिया के पिता ने गहने व नगदी सहित खूब दान दहेज़ दिया। लेकिन आरोपी मनोज उसे एक बाइक व एक लाख नगदी के परेशान करने लगा। परिवादिया ने बताया की पहले भी थाने मे मामला देज करवाया तो आरोपी ने गलती मानते हुए दहेज़ नही मांगने की बात कही तथा उसे ससुराल ले गया। लेकिन कुछ समय बाद आरोपी पुनः उसे प्रताड़ित करने लगा। परिवादिया के पिता ने समाज के मौजीज लोगो के साथ मिलकर उनका घर बसाने का प्रयास किया लेकिन आरोपी नही माने। आरोपी सितम्बर 2023 को वे परिवादिया को गाड़ी मे डालकर लाये तथा उसे पिता के घर उतार कर अपनी बेटी को साथ ले गये। आरोपियों ने उसे बसाने से मना करते हुए स्त्रीधन लौटने से भी मना कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा जाँच सब इंस्पेक्टर इंद्रलाल को दी है।


















Leave a Reply