Advertisement

बीकानेर-चिरपड़नाथ बगीची के चांदेश्वर महादेव मन्दिर, अखंड कीर्तन के साथ रोजाना होगा दिव्य श्रृंगार ।

न्यूज चीफ रिपोर्टर रमाकांत झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

श्रीडूंगरगढ बिग्गा बास गौरव पथ रोड़ स्थित चिरपड़नाथ बगीची के चांदेश्वर महादेव मंदिर में आगामी श्रावण मास में विशेष आयोजनों की रूपरेखा भोले की फौज करेगी मौज संगठन द्वारा रूपरेखा तैयार की गई जिस में 01 अगस्त से 13 अगस्त 2024 तक, श्रीडूंगरगढ़ में पहली बार अलग अलग पार्टियों द्वारा दो दो घंटे रोजाना तेरह दिनों तक अखंड कीर्तन, एवम सावण मास में रोजाना महादेव जी का श्रृंगार, एवम सोमवार अति विशेष श्रृंगार रात्री महादेव जी का अलग अलग स्थानीय कलाकारों द्वारा जागरण एवम सुबह 09 बजे से 10 बजे तक ऊं नमः शिवाय का जाप, प्रत्येक दिन 02 बजे से 04 बजे तक महिलाएं द्वार सत्संग का आयोजन होगा एवम अनेक अलग अलग आयोजन होंगे आयोजन कर्ता भोले कि फौज करेगी मौज

मन्दिर में होगा निर्माण व रंग-रोगन कार्य

चिरपड़नाथ बगीची के चांदेश्वर महोदव मंदिर प्रागंण में श्रावण माह से पूर्व ही बगीची में नवनिर्माण व रंग रोगन के कार्य पूरे किए जाएंगे। मंदिर में 2500 स्कवॉयर फीट का मार्बल टाइल्स का कार्य व रंग रोगन के साथ रसोई बनाने के लिए टीन शेड और फर्श का काम करवाया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से कमेटी सदस्यों ने निर्णय लिया इस संबंध में शीघ्र ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!