Advertisement

बीकानेर-बाइक सवार गंभीर घायल सिर में चोट, बेहोशी की हालत में लाया गया अस्पताल

न्यूज चीफ रिपोर्टर रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
नेशनल हाईवे 11 खाकी धोरा से सातलेरा की तरफ एक युवक बाइक से गिर गया। जिसके बाद उसके सिर पर चोट लगने से वह बेहोश हो गया है। सूचना मिलने पर आपणों गांव श्री डूंगरगढ़ सेवा समिति की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उप जिला अस्पताल लेकर आई है। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार घायल युवक मनफूल बावरी निवासी ठुकरियासर का बताया जा रहा है जो बाइक से बिग्गा की तरफ जा रहा था और इस दौरान हादसा हो गया। मौके पर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसाइटी के सेवादार भी अस्पताल पहुंचे हुए हैं। युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रैफर किया जाएगा।अपडेट खबर के लिए बने रहे सत्यार्थ न्यूज़ के साथ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!