Advertisement

बीकानेर-नये कानूनों की दी जानकारी, बताये प्रावधान, पढ़े संगोष्ठी से पूरी अपडेट

न्यूज चीफ रिपोर्टर रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

आज पंचायत समिति सभागार में 1 जुलाई से लागु होने वाले 3 कानूनों के सम्बन्ध में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने कहा की प्रशासन तथा न्याय व्यवस्था से जुड़े लोग व जागरूक नागरिकों की यह जिम्मेदारी बनती है की हर जरूरतमंद तक न्याय पहुंचे। संगोष्ठी में एसीजेएम हर्ष कुमार ने पुराने कानूनों को दंड पर केन्द्रित वहीं नए कानूनों को न्याय पर केन्द्रित बताया। उन्होंने कहा कि नए कानूनों में गरीब व पीड़ित तक न्याय पहुंचाने कोशिश रहेगी। वहीं इन कानूनों में महिलाओं व बच्चों के अपराधों को आसान रूप से समझाने का प्रयास किया गया है व नए साक्ष्यों को कानूनी मान्यता दी गई है। इस दौरान मास्टर ट्रेनर सपन कुमार ने महिला अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए कानूनों में अधिकांश अपराधों के मामलो में सजा की बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान बलात्कार, सामूहिक बलात्कार, बाल अपराध, चोरी, धर्म छुपा कर अपराध, हत्या, आत्महत्या, राजकार्य, सामुदायिक सेवा, स्नेचिंग, सरकारी सम्पति के नुकसान, विभिन्न अपराधों व उनकी सजा की जानकारी विस्तार से दी गई। सम्पति से सबंधित अपराध, पुलिस से सबंधित क़ानून, बयानों के नये क़ानून, कोर्ट ट्रायल, वीडिओ साक्ष्य, घोषित अपराधी की जानकारी, कुछ धाराओं को समाप्त करने के बारे में भी बताया गया। एफआईआर से सबन्धित प्रावधानों की जानकारी भी दी गई। इस दौरान बैठक में तहसीलदार राजवीरसिंह कड़वासरा, बीडीओ मनोज धायल, पीएचईडी एईएन मांगीलाल मीणा सहित एडवोकेट अनिल धायल, एडवोकेट गोपीराम जानू, एडवोकेट रणवीरसिंह खिची, एडवोकेट प्रवीण पालीवाल,नारायण जोशी, पूर्व सरपंच रतन सिंह व अनेक
गणमान्य नागरिक गोष्ठी में शामिल हुए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!