रिपोर्टर ब्यूरो चीफ “परितोष अरोरा” फिरोजाबाद
सत्यार्थ न्यूज
• फिरोजाबाद की पहली बारिश ने ही खोली नगर निगम की पोल
फिरोजाबाद में पहली बरसात ने जल भराव का रूप लिया, बारिश रुकने के बाद भी , नगर निगम द्वारा मानसून की आहट वाली सफाई , नाले नालियां बंद पड़ी हुई है ,मगर ना खुलवाने के कारण ,उनमें सिल्ट भरा होने के कारण ,रात को जो बारिश हुई ,उसने कई सवाल खड़े किए , वार्ड नंबर 37 आर्यनगर क्षेत्र में आने वाले गांधी पार्क, भारत माता के पार्क के बगल वाली खाली पड़ी मैदान वाली जगह , आर्यनगर की नालियां जल भराव की वजह से उफान ले रही है , कीचड़ इधर उधर फेला पड़ा है , अगर पहले नगर निगम ध्यान देता तो ऐसा नहीं होता,गलियों में पानी भरने के कारण लोग घर से नही निकले, ना कोई पार्क में घूमने निकला, ना रिक्शे वाले ,रेहड़ी वाले दिखे।बारिश रुकने के बाद लोग इकठे होकर नगर निगम पहुंचे और क्षेत्र के हालात बताए, वहा बैठे अधिकारियों ने 5 से 6 घंटे में व्यवस्था सही करने का भरोसा दिया।














Leave a Reply