Advertisement

बीकानेर-श्रीडूंगरगढ पुलिस व सेरूणा पुलिस ने अलग अलग मामलों में चार जनो को किया गिरफ्तार

न्यूज रिपोर्टर नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ

श्रीडूंगरगढ़ पुलिस एसआई मलकीतसिंह ने बुधवार को रूपा देवी राजकीय स्कूल के पास एक जने को सट्टा पर्ची पर खाईवाली करते पकड़ा। पुलिस ने तुलसीराम को गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया और उसके कब्जे से 450 रूपए सट्टा राशि व पर्चियां बरामद की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल बलवीरसिंह को दी है।वहीं श्रीडूंगरगढ़ थाने के एएसआई रविन्द्र सिंह ने कार्रवाई करते हुए पूनमचंद उर्फ गुड्डु पुत्र सुरजाराम भार्गव को हरिरामपुरा निवासी नापासर को 420 में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है।
एक अन्य मामले में सेरूणा थाने के हैड कांस्टेबल आवड़दान ने पूनरासर में कार्रवाई करते हुए इसी गांव के दो जनों को ताश के पत्तों पर जुआ खेलते गिरफ्तार किया। आवड़दान ने बताया कि पूनरासर निवासी साहबनाथ व मुकेशनाथ को गिफ्तार कर आरोपियों ने 410 रूपए नगदी व 52 पत्ते ताश बरामद किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजकुमार को दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!