Advertisement

बीकानेर-श्रीडूंगरगढ़ छः न्याति ब्राह्मण महासंघ ने गोविंद सिंह डोटासरा के खिलाफ महामहिम राज्यपाल के नाम का उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन।

न्यूज चीफ रिपोर्टर रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ
श्रीडूंगरगढ़ छः न्याति ब्राह्मण महासंघ ने राज्यपाल कलराज मिश्र के नाम का पत्र लिखकर उपखंड अधिकारी उमा मितल को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द डोटासरा द्वारा कोटा में एक सार्वजनिक मंच पर कोटा के एक IPS RANK के अधिकारी रविदत्त गौड को डराने पर सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज के साथ-साथ सर्व समाज ने विरोध प्रकट कर उचित कार्यवाही की मांग की है। उनका कहना है कि गोविन्द डोटासरा एक राष्ट्रीय पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष जैसे जिम्मेदार पद को भी सुशोभित कर रहे है। उनके द्वारा व्यक्तिगत एक समाज विशेष के पढे लिखे सम्मानित जन प्रतिनिधि ओम बिडला व राज्य के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को निशाना बनाना भी इनकी जातिवादी सोच को दर्शाता है। श्री छः न्याति ब्राह्मण महासंघ तहसील अध्यक्ष आईदान पारीक, महामंत्री प्रवीण पालीवाल, विप्र फाउंडेशन के तहसील अध्यक्ष श्याम सुंदर पारीक, मंत्री पवन उपाध्याय, सचिव हरिराम शर्मा रीड़ी, विप्र फाऊंडेशन युवा प्रकोष्ठ के रजत आसोपा मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!