भुरकुंडा बाजार में अतिक्रमण को लेकर भुरकुंडा ओपी परिसर में बैठक
भुरकुंडा प्रभारी और सीओ ने किया भुरकुंडा बाजार का निरीक्षण दुकानदारों को दी चेतावनी
भुरकुंडा। भुरकुंडा बाजार में अतिक्रमण को लेकर भुरकुंडा ओपी परिसर में आज थाना प्रभारी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में एक बैठक की गईl जिसमें मुख्य रूप से पतरातू सीओ अमित भगत,अविनाश कुमार,निर्भय गुप्ता रहे। बैठक में दुकानदार, समाज सेवी बुद्धिजीवी,जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे । बैठक में निर्णय लिया गया की फुटपाथ को खाली कर दिया जाए.दुकान का सामान दुकान के अंदर रखें फुटपाथ पर ना लगया वही भुरकुंडा पुलिस ने नो एंट्री का बोर्ड हाथी दाढ़ी के पास और बिरसा चौक पर लगाने की बात कही ताकि बड़े वाहनों का आवागमन रात को 8:00 से शुरू हो।वहीं भुरकुंडा पुलिस और पतरातु सीओ ने भुरकुंडा बाजार में फ्लैग मार्च किया।

















Leave a Reply