न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
पानी की टंकी पर चढ़ने के प्रकरण पर आज जन स्वास्थ्य अभियंत्रिक विभाग के कनिष्ठ अभियंता बजरंग परिहार द्वारा आरोपी दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। आरोप लगाया गया है की विभाग के निजी कार्मिक बेगराज मेघवाल द्वारा सूचना दी गई कि जलदाय विभाग के परिसर में दो लोग प्रवेश कर गए हैं और उन्होंने टंकी पर चढ़ना शुरू कर दिया है। दोनो लोगो को समझाया गया लेकिन वो नहीं माने इस कारण जलदाय विभाग को बेवजह परेशान होना पड़ा। टंकी पर चढ़े दो युवक राजेंद्र नोसरिया व सुखराम द्वारा अपने पास जहर की पुड़िया होना भी बताया गया जिसके कारण मोहल्लेवासियो द्वारा रोष प्रकट किया और हंगामा करने लगे जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा टंकी को खाली करवाया गया और फिर से ताजा पानी भरवाया गया और टंकी में क्लोरीन भी डाली गई । विभाग द्वारा इसके लिए सभी सैंपल भी लिए गए है। दोनों ही व्यक्तियों द्वारा सीढ़ी में लगी हुई लोहे की कांटेदार तार और टॉप पर लगे हुए दरवाजे के ताले को तोड़कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया तथा नियुक्त कार्मिक को डराकर धमकाकर जबरन सरकारी भूमि में प्रवेश कर राज कार्य में बाधा डाली गई और अपने साथ जहर लेकर गए जिससे यहां भय का माहौल पैदा हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों राजेंद्र नौसरियां व सुखराम के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और थाना अधिकारी इंद्र कुमार इस मामले की जांच करेंगे।


















Leave a Reply