Advertisement

गोला गोकर्णनाथ -समर कैंप का भव्य समापन हुआ 

अंकित वर्मा जिला ब्यूरो चीफ

लखीमपुर खीरी

संवाददाता अंशू वर्मा की रिपोर्ट

गोला गोकर्णनाथ -समर कैंप का भव्य समापन हुआ

गोला गोकरननाथ खीरी
इंडियन हेरिटेज एकेडमी द्वारा आयोजित समर कैंप 2024 के भव्य समापन समारोह का शुभारंभ नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर पूजन अर्चन कर के किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ऑर्थोपेडिक चिकित्सक डॉक्टर कौशल किशोर वर्मा ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने कहा कि समर कैंप के आयोजन से छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास होता है और छात्र-छात्राओं की प्रतिभा का प्रदर्शन जो मंच पर दिखाई दिया वह अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने इंडियन हेरिटेज एकेडमी के प्रबंधक पालिका सदस्य मोहित वर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यालय में समर कैंप के समापन के अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए सभी कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय है जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है।
विशिष्ट अतिथि के रूप में ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ आलोक वर्मा संजय तिवारी नीरज शुक्ला अरविंद पांडे डॉक्टर राजेश कुमार और कार्यक्रम संयोजक के रूप में महेंद्र वर्मा सहसंयोजक संजीव कुमार दीक्षित आलोक तिवारी उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधक मोहित कन्नौजिया और प्रधानाचार्या मानसी गुप्ता ने मुख्य अतीत सहित सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया कार्यक्रम में विद्यार्थियों के द्वारा डांस गायन ब्यूटीशियन मेहंदी रैप शो का प्रदर्शन मंच पर किया गया जिसकी सराहना सभी लोगों ने की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मीनाक्षी अग्रवाल ने प्रशिक्षक संगम गुप्ता दिलीप भार्गव जैनब बानो ममता कश्यप उर्फी बानो रोशनी सिंह को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया इस अवसर पर रुखसार बानो प्रज्ञा त्रिवेदी झलक रोशनी ममता शिवानी पलक सहित समस्त शिक्षिकाएं विद्यार्थी एवं अभिभावक बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजक महेंद्र वर्मा एवं सहसंयोजक संजीव दीक्षित ने किया।2024

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!