Advertisement

बीकानेर-जिला कोषाधिकारी ने उपकोष कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ का किया निरीक्षण

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

जिला कोषाधिकारी धीरज जोशी ने सोमवार को उपकोष कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उपकोषाधिकारी संदीप पांडिया सहायक लेखाधिकारी किशोरीलाल प्रजापत सहायक लेखाधिकारी द्वितीय राजकुमार माली उपस्थित रहे। जोशी ने निरीक्षण कर स्टांप की भौतिक स्थिति का सत्यापन किया। कोषाधिकारी ने पेंशन फाइलों को जांच के बाद कोष कार्यालय में जमा करवाने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यालय में उपलब्ध नकारा भंडार सामग्री एवं पुराने रिकॉर्ड को नियमानुसार निस्तारित करने के निर्देश प्रदान किए। कोषाधिकारी द्वारा ई फाइल्स की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!