Advertisement

बीकानेर -श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से दुःखद खबर सांप के काटने से इलाज के दौरान किसान के बेटे की मौत

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आज सुबह की पहली दुःखद खबर गांव उदरासर से सामने आ रही है जहाँ एक किसान के बेटे की मौत साँप के काटने से हो गई उदरासर निवासी सहीराम पुत्र पोकरराम जाट ने मर्ग दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसके छोटे भाई रामचंद्र को 22 जून की शाम सांप ने काट लिया। पीड़ित को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। भाई की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। हेड कांस्टेबल भगवानाराम को मर्ग की जांच दी गयी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!