न्यूज रिपोर्टर नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
1.चोरों ने सेंधमारी कर ऑफिस से लाखों का माल और नकदी की पार-बीकानेर। पुलिस की रात्रि गश्त के बावजूद शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही।। यहां सूने मकानो और सरकारी संपत्ति की चोरी की वारदाते हो रही है वहीं रानी बाजार इंडस्ट्री एरिया में ओसवाल इंडस्टरीज में सेंधमारी कर चोर लाखों रुपए की नगदी और माल चोरी कर ले गए । फैक्ट्री के मालिक को चोरी की वारदात का सुबह पता चला जब ताले टूटे हुए वह सामान बिखरा हुआ फर्श पर मिला। सूचना के बाद पहुंची गंगा शहर पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुयायना कर साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
2बीकानेर अवैध मादक पदार्थ के साथ दो युवक गिरफ्तार, गाड़ी भी जब्त बीकानेर। सदर पुलिस थाना के एसएचओ महेन्द्रसिंह उप निरीक्षक द्वारा कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 47 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना एसएचओ द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी श्याम सुन्दर पुत्र भंवरलाल बिश्रोई उम्र 31 वर्ष व मदन बिश्राई पुत्र रामचन्द्र बिश्रोई उम्र 24 वर्ष को 47 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की स्कोपियो को भी जब्त कर लिया है। आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
3.कोतवाली पुलिस ने पकडे इतने जुआरियों को-बीकानेर। शहर के कोतवाली पुलिस ने दाउजी रोड के पास एक जगह ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे तीन जनों को पुलिस ने दबोचा है। जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग दाउजी रोड गली के पास ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे है जिसमें लक्ष्मण सोनी मौहम्मद जमालदीन व रसूल जाति, मंजूर अली को पुलिस ने पकड़ा उनके कब्जे से ताश के पत्ते व 710 रुपये बरामद किये है।


















Leave a Reply