न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
दहेज के मामले श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे है आए दिन मामले सामने आ रहे है एक लाख रुपए व एक मोटरसाइकिल दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाल देने का मामला प्रकाश में आया है क्षेत्र के गांव बिग्गाबास रामसरा निवासी विवाहिता को उसके ससुराल वालों के द्वारा दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाल देने का मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है। बिग्गाबास रामसरा निवासी 25 वर्षीय झुमादेवी पुत्री मांगीलाल बावरी ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 8 वर्ष पूर्व सांडवा निवासी हुलास पुत्र रामुराम बावरी के साथ हुआ। पिता ने शादी के समय अपनी हैसियत से बढ़कर गहने, घरेलू सामान व नगदी दिए थे। पति हुलास सहित जेठ हड़मान व सोहन, जेठ महावीर पुत्र मालाराम व जेठ लालचंद पुत्र गणेशाराम बावरी विवाह के समय से ही कम दहेज लाने के लिए तंग परेशान करने लगे। 30 जुलाई 2022 को उसे घर से निकाल दिया और एक लाख रूपए व एक मोटरसाइकिल लेकर आने के लिए कहा। 1 अगस्त 2022 को पंच पंचायती हुई और आरोपियों ने बिना दहेज के घर बसाने से इंकार कर दिया। परिवादिया ने थाने में मुकदमा दर्ज करवाया तो आरोपियो ने अपनी गलती मान ली और राजीनामा कर लिया। अब करीब ढाई महिने पहले पति ने दहेज लाने को कहा तो और उसके मना करने पर जेठों के भड़काने पर उसके साथ मारपीट कर
प्रताड़ित किया और खाना-पानी देना बंद कर दिया। तब पीहर में सूचना देने पर माँ रतनीदेवी, भाई, ताऊ, ससुराल पहुंचे और समझाईश का प्रयास किया तो पति ने इनके साथ भी मारपीट करते हुए गहने व समान लौटाने से मना कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई मलकीत सिंह को दी है।


















Leave a Reply