न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से दुःखद खबर गांव जैसलसर से आ रही है जहाँ एक 15 वर्षीय बच्ची ने आत्महत्या कर ली श्रीडूंगरगढ़। गांव जैसलसर में एक 15 वर्षीय बच्ची ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस को सूचना मिलते ही हैडकांस्टेबल भगवानाराम मौके पर पहुंचें एवं शव को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। हैडकांस्टेबल भगवानाराम ने बताया कि जैसलसर निवासी प्रकाशनाथ जोगी का खेत गांव से निकलते ही स्थित है। जहां उसकी करीब 15 वर्षीय बेटी उम्मेद ने खुद को खेत में लगे एक बैर के पेड़ पर फांसी लगा ली। प्राथमिक जानकारी में बालिका के मानसिक रूप से कमजोर होने की बात सामने आ रही है। पुलिस आगामी कार्रवाही में जुटी हुई है।


















Leave a Reply