Advertisement

बीकानेर-कीटनाशक के असर से इलाज के दौरान हुई किसान की मौत

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से एक दुःखद खबर गांव कल्याणसर से सामने आ रही है जहाँ एक व्यक्ति की मौत कीटनाशक स्प्रे के असर से हो गई कल्याणसर गांव के 55 वर्षीय तोलाराम पुत्र अमराराम जाट ने पुलिस थाने में मर्ग दर्ज करवाते हुए बताया कि उसके छोटे भाई पन्नाराम जाट ने गुरूवार को खेत में भूल से कीटनाशक के डब्बे से पानी पी लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और परिजन पीबीएम ले गए। जहां ईलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को ही शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!