न्यूज रिपोर्टर नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
22जून 2024 सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़! कालूराम पुत्र कोजाराम जाति मेघवाल उम्र 24 वर्षीय निवासी रीडी पुलिस थाना श्रीडूंगरगड ने उपस्थित बाना होकर राजेन्द्र नौसरिया पुत्र श्रवणराम मेघवाल निवासी मिंग्सरिया के खिलाफ झूठे मुकदमे में फंसाने के नाम पर ब्लैकमेल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया है!परिवादी ने पुलिस को बताया की
राजेन्द्र नौसरिया निवासी मिंग्सरिया के खिलाफ ब्लैकमेल करते हुए उससे 2 लाख रूपए मांगने का आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके भाई के खिलाफ अपने ही मोहल्ले के एक जने से मुकदमा दर्ज करवाया। आरोपी ने परिवादी व उसके परिवार को धमकाते हुए झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। परिवादी ने उसे पांच हजार रूपए भी दिए व उसके बाद भी उसे 200, 200, 200, 100, 250, 500 रूपए भी भेजे। आरोपी ने 10-15 दिन पहले एक लाख रूपए मांगे और मना करने पर थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट दे देने की बात कही। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई रविंद्र सिंह को दी है।


















Leave a Reply