न्यूज रिपोर्टर नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मौत और अपाहिज होने का यह एक बड़ा कारण बनता जा रहा है!इसी क्रम में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव रिड़ी के एक युवक का सड़क हादसे में एक पैर खोना पड़ा युवक के बड़े भाई ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है। गांव रीड़ी निवासी 38 वर्षीय कैलाशचंद्र पुत्र तोलाराम जाट ने पुलिस को बताया कि वह और उसका छोटा भाई लालचंद खेत जा रहे थे। लालचंद ने अपने भाई को चाचा की दुकान पर उतार कर मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवा लाने की बात कही। तभी स्कूल के गेट के पास श्रीडूंगरगढ़ की ओर से आ रहें एक ट्रक चालक ने गफलत व लापरवाही में ट्रक चलाकर गलत दिशा में आकर उसे टक्कर मार दी। टक्कर में लालचंद घायल हो गया व उसका बांया पैर टूट गया। उसे पीबीएम बीकानेर ले जाया गया जहां से जयपुर रैफर कर दिया गया। जयपुर में उसका बायां पैर काटना पड़ा है। परिवादी ने पुलिस से ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल बलवीर सिंह को दी है।


















Leave a Reply