Advertisement

बीकानेर-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दुर्गावाहिनी ने एक दिवसीय अभ्यास वर्ग लगाया।

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ

आज अंतराष्ट्रीय योग दिवस श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भी धूम धाम से मनाया गया इस मौके पर दुर्गा वाहिनी ने लगाया एक दिवसीय अभ्यास वर्ग जयपुर प्रांत की प्रांत संयोजिका राजेश्वरी सुथार के नेतृत्व दर्गा वाहिनी की बहिनों को एक दिवसीय अभ्यास वर्ग सिखाया और योगाभ्यास किया। दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका लक्ष्मी सुथार ने बताया कि श्री डुंगरगढ़ के मोमासर बास स्थित श्री करनी भवन में योग दिवस पर दुर्गा वाहिनी की बहिनों ने योग दिवस मनाया और आत्म रक्षा के बारे में बहिनो को बताया संयोजिका लक्ष्मी सुथार ने कहा कि आत्मरक्षा एक महत्वपूर्ण कौशल है, जो हर महिला व युवतियों को सीखना चाहिए. उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा के गुर सीखकर, महिलाएं अपने और अपने परिवार के लिए सुरक्षित रह सकती है!इस दौरान जयपुर प्रांत संयोजिका राजेश्वरी सुथार के नेतृत्व में योगाभ्यास करवाया तथा जीवन के लिए योग के महत्व को समझाया कहा कि योग से शरीर निरोग बनता है। हम सब मिलकर स्वच्छ व स्वस्थ भारत बनाएं। प्रतिदिन योग, आसन करें। एलोपैथिक दवाइयों से हमें बचना है तो योग अपनाना होगा । यह हमारी भारतीय सभ्यता संस्कृति का हिस्सा है। हमें ऋषि महर्षियों के बताए मार्ग पर चलना होगा योग गुरु बाबा रामदेव का जिक्र करते हुए कहा कि आज विश्व के सभी देश योग दिवस मना रहे हैं यह उन्ही की देन है प्रांत संयोजिका राजेश्वरी सुथार ने कहा की योग से शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव एवं लाभ के बारे में बताते हुए कहा की करो योग रहो निरोग के स्लोगन को जीवन में प्रतिदिन अपनाने का संदेश दिया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी ने योग के आरोग्य का लाभ उठाया। उक्त कार्यक्रम के दौरान जयुपर प्रांत संयोजिका राजेश्वरी सुथार, जिला संयोजिका लक्ष्मी सुथार,सुमन,पलक भूमिका जांगिड,भूमिका तोलंबिया देवकी आइना पायल भाग्यश्री सोनी सहित क्षेत्र की अन्य युवतियों ने भाग लिया।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!