Advertisement

उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र रामानुजगंज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस..

http://satyarath.com/

उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र रामानुजगंज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस..

उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, रामानुजगंज में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम अधिष्ठाता डॉ. रविन्द्र तिग्गा के मार्गदर्शन में मनाया गया। जिसमें शिक्षकों एवं अध्ययनरत छात्र_छात्राओं द्वारा योगाभ्यास किया गया । महाविद्यालय के खेल प्रभारी डॉ. द्वारिकाधीश चुरपाल ने विधिवत सभी को योग मंत्र बताते हुए योगाभ्यास कराया। साथ ही योग के दरमियान बरती जाने वाली सावधानियों एवं योग से होने वाले लाभ से भी अवगत कराया गया। महाविद्यालय के प्रथम वर्ष के छात्र मोहित कुमार के अगुवाई में समस्त छात्र-छात्राओं शिक्षकों एवं कर्मचारियों द्वारा विभिन्न योग आसन जैसे – वृक्षासन , वीरभद्रासन , गोमुखासन , भ्रामरी, अनुलोम-विलोम इत्यादि आसनों का अभ्यास किया गया । इस दौरान महाविद्यालय के शिक्षकगण डॉ. प्रीति टोप्पो , डॉ. अलका सिंह, श्री अखिलेश्वर साहू, डॉ. गुंजेश्री गोंड़, डॉ. ममता पैकरा, डॉ. शशिकला लकड़ा, कु. चंद्रकला एवं समस्त छात्र छात्राओं सहित कर्मचारी उपस्थित रहे.

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!